Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: झामुमो-कांग्रेस में सीटों की रस्साकशी शुरू, राहुल-हेमंत की मुलाकात से सियासी अटकलें तेज

    Updated: Tue, 03 Sep 2024 09:33 PM (IST)

    Jharkhand Politics झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले आईएनडीआईए में भी सीटों के बंटवारे पर चर्चा शुरू हो गई है। हेमंत सोरेन और राहुल गांधी की मंगलवार क ...और पढ़ें

    Jharkhand Politics: झारखंड के मुख्यंमंत्री हेमंत सोरेन ने राहुल गांधी से की मुलाकात।
    Jharkhand Politics: झारखंड के मुख्यंमंत्री हेमंत सोरेन ने राहुल गांधी से की मुलाकात।

    HighLights

    1. नई दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात, राज्य के ताजा सियासी हालात पर भी विमर्श
    2. जल्द ही आरंभ होगी दूसरे चरण की बातचीत, कांग्रेस की 33 सीटों पर है दावेदारी

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Politics: झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आईएनडीआईए के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत का आरंभिक दौर शुरू हो गया है।

    इसी क्रम में मंगलवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की।

    सीट पर दावेदारी का गणित

    मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों नेताओं को राज्य की ताजा राजनीतिक स्थिति के बारे में जानकारी दी।

    बातचीत को इस लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस का झारखंड मुक्ति मोर्चा पर अधिक दबाव है।

    कांग्रेस की दावेदारी 81 में से 33 विधानसभा सीटों पर है। वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 31 सीटें छोड़ी थीं। इस बार कांग्रेस ने मांडू और पोड़ैयाहाट सीट पर भी दावेदारी की है।

    कांग्रेस की स्वाभाविक दावेदारी

    मांडू से भाजपा के विधायक रहे जयप्रकाश भाई पटेल कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। पोड़ैयाहाट से पिछले विधानसभा चुनाव में झाविमो के सिंबल पर जीते प्रदीप यादव भी कांग्रेस के साथ हैं।

    ऐसे में कांग्रेस का तर्क है कि दोनों सीटों पर उसकी स्वाभाविक दावेदारी बनती है। उधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अभी तक कांग्रेस की ज्यादा सीटों की दावेदारी पर स्थिति स्पष्ट नहीं की है, परंतु यह अवश्य कहा है कि उसकी भूमिका गठबंधन में बड़े भाई की है।

    हेमंत के साथ पत्नी कल्पना भी रहीं मौजूद

    उल्लेखनीय है कि हाल ही में नई दिल्ली दौरे के क्रम में हेमंत सोरेन ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी।

    उस समय दिल्ली से बाहर रहने के कारण राहुल गांधी से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी। मंगलवार को कांग्रेस नेताओं संग मुलाकात में हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं।

    आरएसएस को बयान देने दीजिए, हम अपना काम करेंगे

    मुलाकात के बाद जब हेमंत सोरेन निकले तो उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर चर्चा अब होगी। जब उनसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा जातीय जनगणना के समर्थन को लेकर पूछा गया कि आरएसएस का बयान आया है।

    खबरें और भी

    इस पर हेमंत सोरेन ने कहा कि वे लोग तो बयान देंगे ही। उनको बयान देने दीजिए और हमें अपना काम करने दीजिए। बाकी सब कुशल-मंगल और शांतिपूर्ण है। आगे मजबूती के साथ हम लोग सरकार चलाएं और चुनाव भी लड़ें, इसकी रूपरेखा तैयार की गई है।

    यह भी पढ़ें

    Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, दिग्गजों की बदलेगी सीट; टिकट का फॉर्मूला तय!

    Jharkhand Election 2024: झारखंड में 22 सीटों पर दावेदारी करेगा राजद, लालू और तेजस्वी ने बनाई नई रणनीति