Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Election 2024: झारखंड में 22 सीटों पर दावेदारी करेगा राजद, लालू और तेजस्वी ने बनाई नई रणनीति

    Updated: Tue, 03 Sep 2024 07:01 PM (IST)

    झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election 2024) के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। महागठबंधन में राजद 22 सीटों पर दावेदारी ...और पढ़ें

    महागठबंधन में 22 सीटों पर राजद दावेदारी करेगा।
    महागठबंधन में 22 सीटों पर राजद दावेदारी करेगा।

    HighLights

    1. महागठबंधन में 22 सीटों पर पर दावेदारी करेगा राजद
    2. जिलावार कार्यकर्ता सम्मेलन कर प्रमुख एजेंडा से अवगत कराएगी पार्टी

    राज्य ब्यूरो, रांची। आगामी विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2024) में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा। राजद ने इस बार 22 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की दावेदारी करने का निर्णय किया है।

    पार्टी जिलावार कार्यकर्ता सम्मेलन कर पार्टी के प्रमुख एजेंडा से अपने कार्यकर्ताओं को अवगत कराएगी। इसकी शुरुआत आठ सितंबर को सरायकेला के श्रीराम डिवाइन स्कूल सभागार से होगी।

    झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने संगठन के नेताओं को इसकी जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा है कि राजद में कार्यकर्ताओं के सम्मान व स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।

    'नेताओं को लालच दे रही भाजपा'

    महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने कहा कि झारखंड में सत्ता प्राप्त करने के लिए भाजपा अपने विचारधारा का विरोध करने वाले नेताओं को लालच देकर शामिल कर रही है।

    उन्होंने कहा, यही वजह है कि भाजपा पहले से स्थापित आदिवासी नेताओं बाबूलाल मरांडी व अर्जुन मुंडा के बावजूद झामुमो से चंपई सोरेन, सीता सोरेन, लोबिन हेम्ब्रोम, कांग्रेस से गीता कोड़ा, मधु कोड़ा जैसे नेताओं को शामिल कर राज्य में आदिवासी चेहरा बना रही है।

    कैलाश यादव ने दावा किया कि भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना होगा। पार्टी राज्य में औधें मुंह गिरेगी।

    कांग्रेस की चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे प्रदेश अध्यक्ष

    झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पांच सितंबर को सभी जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई है। जिसमें खासतौर पर विधायक दल के नेता डॉ. रामेश्वर उरांव भी मौजूद रहेंगे।

    मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जिलाध्यक्षों से संगठन को लेकर सभी विस्तृत जानकारी लेंगे। बूथ कमेटी में कितना काम हुआ और कितना बचा है, इसकी भी जानकारी लेंगे।

    बैठक में जिला संगठन के निचले स्तर से लेकर ऊपर तक के कार्यकर्ताओं के विचारों को जानने और उसके अनुसार पार्टी कार्यक्रम और नीतियां को तय करने की योजना है। कांग्रेस की नीति और सिद्धांतों को लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इससे विभाजनकारी शक्तियाें को रोकने में सफलता मिलेगी। संवाद आपके साथ कार्यक्रम सात जिलों में हो चुका है और इसे बाकी जिलों में भी पूरा करना है।

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: प्रमंडलों में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालेगी भाजपा, प्रत्याशियों के लिए होगी रायशुमारी

    ये भी पढ़ें- Hemant Soren: हेमंत सोरेन अचानक पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी से की मुलाकात; कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    खबरें और भी