Updated: Fri, 13 Sep 2024 08:18 AM (IST)
मंईयां सम्मान योजना के तहत अगर घर में तीन महिलाएं और बुजुर्ग हैं तो सरकार सालाना 60 हजार रुपये देगी। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से म ...और पढ़ें
राज्य ब्यूरो, रांची। Maiya Samman Yojana: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को करम पर्व की पूर्व संध्या पर बोकारो के ललपनिया क्षेत्र में स्थित लुगुबुरु में घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ की पवित्र भूमि से मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी करेंगे। इसके तहत वह राज्य की 45 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में सम्मान राशि का हस्तांतरण करेंगे। इससे पहले विभिन्न चरणों में पहली किस्त का हस्तांतरण मुख्यमंत्री द्वारा किया जा चुका है।
योजना का लाभ लेने के लिए 48 लाख से अधिक महिलाओं का रजिस्ट्रेशन
योजना का लाभ देने के लिए अबतक 48,15,048 महिलाओं का निबंधन हुआ है। 45,36,597 महिलाएं सम्मान राशि से अबतक आच्छादित हुईं हैं। हर महीने की 15 तारीख तक खाते में सम्मान राशि भेजने का आदेश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया है।
अब 18 से 20 साल की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री के आदेश और राज्य मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के बाद अब 18 से 20 वर्ष की महिलाओं को भी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जोड़ने की पहल शुरू हो चुकी है। जल्द इन्हें भी सम्मान राशि मिलने लगेगी। इससे पहले 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को योजना से जोड़ने का प्रविधान था।
ऐसे बढ़ा योजना का कारवां
तीन अगस्त से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन लेना प्रारंभ हुआ। अगले दिन आनलाइन आवेदन जमा करने में आ रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने दूर कर आफलाइन आवेदन लेने का आदेश दिया।
18 अगस्त को पहली बार योजना के तहत पाकुड़ की 80 हजार से अधिक, 22 अगस्त को पलामू प्रमंडल के लातेहार, मेदिनीनगर और गढ़वा की 2.50 लाख से अधिक, 24 अगस्त को उत्तरी छोटानागपुर के रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिले की 13 लाख 94 हजार से अधिक लोगों को दी गई।
कहां कितनी महिलाओं को मिली राशि
वहीं, 27 अगस्त को संताल परगना के देवघर, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, दुमका और जामताड़ा की सात लाख 32 हजार से अधिक, 28 अगस्त को कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां की सात लाख 32 हजार से अधिक, चार सितंबर को दक्षिणी छोटानागपुर के रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा की सात लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में 70 करोड़ 50 लाख का हस्तांतरण किया गया है।