Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आदिवासी नेताओं से मिले हिमंत बिस्व सरमा, झारखंड में BJP की चुनाव में जीत को लेकर बनाया ये प्लान

    Updated: Sat, 29 Jun 2024 07:23 PM (IST)

    शनिवार को भाजपा के चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने एक दिवसीय रांची का दौरा किया। इस दौरे पर उन्होंने भाज ...और पढ़ें

    रांची में आदिवासी नेताओं से हिमंत बिस्व सरमा ने की मुलाकात (फाइल फोटो)
    रांची में आदिवासी नेताओं से हिमंत बिस्व सरमा ने की मुलाकात (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा ने रांची में की मुलाकात
    2. राज्य सरकार पर बनने वाले भाजपा के आरोप पत्र के लिए प्रदेश के नेताओं संंग की बैठक
    3. हेमंत सोरेन की बेल पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा यह रोज की बात, झारखंंड में भ्रष्टाचार चरम पर है

    राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा के चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे और भाजपा के आदिवासी नेताओं से उनके घर पर जाकर मुलाकात की।

    हिमंत के साथ प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी भी साथ रहे। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, समीर उरांव, भाजपा की दुमका से लोकसभा प्रत्याशी रहीं सीता सोरेन, सिंहभूम से प्रत्याशी रहीं गीता कोड़ा और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरुण उरांव के घर जाकर हिमंत बिस्व सरमा ने विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति पर चर्चा की।

    इसके साथ ही वो प्रदेश कार्यालय में आरोप पत्र समिति की बैठक में शामिल हुए। प्रदेश भाजपा ने झामुमो सरकार के पांच साल के कार्यकाल पर आरोप पत्र जारी करने का निर्णय लिया है।

    राज्य में चरम पर है भ्रष्टाचार- हिमंत

    दिल्ली से रांची आने के बाद एयरपोर्ट पर हिमंत बिस्व सरमा ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बेल मिलने के सवाल पर कहा कि जेल और बेल रोज की बात है। यह देखना भाजपा का काम नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है।

    उन्होंने कहा कि संथाल में घुसपैठ और लव जिहाद को रुकवाना भाजपा की प्राथमिकता है। कोई घुसपैठ कर यहां की आदिवासी लड़कियों से शादी न कर पाए इसके लिए प्रविधान लाने होंगे। विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा के मेनिफेस्टो में इस मुद्दे को शामिल किया जाएगा।

    नेताओं से लिया फीडबैक, आदिवासी वोटों पर की चर्चा

    आदिवासी नेताओं के घर पर जाकर हिमंत बिस्व सरमा ने लोकसभा चुनाव के बाद राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों पर फीडबैक लिया। पांच आदिवासी सुरक्षित सीटों पर भाजपा के हारने के कारण क्या रहे इसपर चर्चा की।

    खबरें और भी

    साथ ही बदले हुए राजनीतिक माहौल में विधान सभा चुनाव में आदिवासी समुदाय का मत भाजपा को कैसे मिले इसपर चर्चा की। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरुण उरांव ने बताया कि असम के मुख्यमंत्री ने उनसे राज्य के राजनीतिक स्थिति में भाजपा को कैसे बढ़त मिले इसपर चर्चा की।

    अरुण उरांव के घर पर हिमंत के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी उपस्थित थे। दुमका से भाजपा प्रत्याशी रहीं सीता सोरेन के घर पर पारंपरित तरीके सेे हिमंत बिस्व सरमा का स्वागत किया गया। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन ने दुमका में हार के बाद भाजपा के बड़े नेताओं पर साजिश के आरोप लगाए थे।

    ये भी पढ़ें-

    Hemant Soren: 'आखिरी कील ठोकने का समय आ गया', रिहाई के बाद आक्रामक हुए हेमंत सोरेन; BJP को दे डाली ये चुनौती

    Hemant Soren: इधर हेमंत को मिली जमानत, उधर BJP ने सेट कर दिया 'गेम'; CM हिमंत की ड्यूटी फिक्स!