Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: रांची पहुंचे असम के CM, हेमंत सरकार की गिनाई कमियां; घुसपैठ का भी उठाया मुद्दा

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 01:50 PM (IST)

    इस साल झारखंड में विधानसभा चुनाव होना है और इसी के चलते सभी राजनीतिक पार्टियों ने झारखंड चुनाव को लेकर अपनी पार्टियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में भाज ...और पढ़ें

    चुनावी रणनीति के लिए रांची पहुंचे हिमंत बिस्व सरमा
    चुनावी रणनीति के लिए रांची पहुंचे हिमंत बिस्व सरमा

    HighLights

    1. युवाओं का 3 लाख ब्याज सहित लौटाएं हेमंत सोरेन- हिमंत बिस्वा सरमा
    2. भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख भाजपा नेता
    3. रांची में भाजयुमो के आक्रोश रैली योजना सम्मेलन में शामिल हुए असम के सीएम

    राज्य ब्यूरो, रांची। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि झारखंड में आदिवासियों की नहीं घुसपैठियों की सरकार चल रही है।

    रांची में शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के आक्रोश रैली योजना सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने ये बातें कहीं। इसमें 23 अगस्त को युवा मोर्चा के प्रस्तावित कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई।

    मइयां योजना को लेकर बोला हेमंत सोरेन पर हमला

    हिमंत ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बोलने का तरीका डेमोक्रेटिक नहीं है। भाजपा नेताओं के साथ मंच से हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य सरकार की नई मइयां योजना भी धोखा है।

    दो महीने तक दो हजार देने की बात कर रहे लेकिन बेटी बहनों को दलाल बिचौलिए फॉर्म भरने में ही एक हजार लूट ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के पास राज्य के बेरोजगार युवाओं का पिछले 60 महीना का 3 लाख बकाया है।

    घुसपैठ को बताया अहम मुद्दा

    घुसपैठ सबसे अहम मुद्दा कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य में दो ही प्रमुख मुद्दा हैं। एक तरफ राज्य सरकार के वादा खिलाफी पर जनता में आक्रोश है, जबकि दूसरी तरफ घुसपैठियों से राज्य को बचाना है।

    उन्होंने कहा कि हमें मिलकर घुसपैठियों से लड़ना है। घुसपैठिए जाति देखकर हमला नहीं कर रहे बल्कि हिंदुओं को मार रहे हैं। झारखंड के 19विधानसभा क्षेत्र में 20 प्रतिशत से ज्यादा घुसपैठिए बढ़े हैं।

    चाहे तारानगर हो,गोपीनाथ पुर हो या गाय बथान हो, यहां आदिवासी मुख्यमंत्री का नहीं घुसपैठियों का शासन चल रहा है। राज्य सरकार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धमकाती हैं और हेमंत सोरेन चुप रहते हैं।

    राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त- बाबूलाल मरांडी

    बाबूलाल इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में आम जनता परेशान है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। हेमंत सरकार ने राज्य के युवाओं,किसानों को ठगा ,बहन बेटियों की इज्जत लुटवाई,जल जंगल जमीन को लूटा और लुटवाया।

    खबरें और भी

    ऐसी सरकार को राज्य हित में एक क्षण भी बने रहने का अधिकार नहीं है। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड की युवा शक्ति राज्य को लुटेरों, भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए नए उलगुलान और हूल करने के लिए तैयार है।

    कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा और संघर्ष के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। प्रदेश की भ्रष्ट निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा शक्ति तैयार है।

    ये भी पढ़ें-

    Jharkhand Election: विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सरकार के वादों ने बढ़ाई टेंशन, क्या है भाजपा का मास्टर प्लान?

    Maiya Samman Yojana की पहली किस्त रक्षाबंधन पर मिलेगी, हर महीने की 15 तारीख को बैंक खाते में सीधे पहुंचेगी राशि