विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्रों के लिए जरूरी खबर! पलामू में 13 अक्टूबर को बंद रहेंगे ये शिक्षण संस्थान, अध्यापकों ने किया धरने का एलान

By Ketan AnandEdited By: Shashank Shekhar
Published: Sun, 08 Oct 2023 05:45 PM (IST)

पलामू में वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने आयुक्त कार्यालय के समक्ष महाधरना का एलान किया है। इसे लेकर ...और पढ़ें

छात्रों के लिए जरूरी खबर! पलामू में 13 अक्टूबर को बंद रहेंगे ये शिक्षण संस्थान
छात्रों के लिए जरूरी खबर! पलामू में 13 अक्टूबर को बंद रहेंगे ये शिक्षण संस्थान

HighLights

  1. सेवानिवृत्ति की आयु छत्तीसगढ़ के समान 62 वर्ष हो- अरविंद
  2. वित्त रहित स्कूल-कॉलेज से डीईओ में राज समाप्त हो- अरविंद

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के घोषित कार्यक्रम के तहत 13 अक्टूबर को पलामू प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय महाधरना दिया जाएगा। इस दिन प्रमंडल के सभी वित्त रहित स्कूल बंद रहेंगे।

यह निर्णय रविवार को स्थानीय सत्यम रेस्ट हाउस में आयोजित झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता मोर्चा के गढ़वा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने की।

मोर्चा के पलामू संयोजक प्रो. अरविंद कुमार सिंह ने पलामू प्रमंडल के सभी इंटरमीडिएट कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत व मदरसा विद्यालयों में ताला बंद कर सभी शिक्षक व कर्मचारी महाधरना में शामिल होने का आह्वान किया है।

पांच सूत्री मांगो को लेकर शिक्षक आंदोलनरत- अरविंद

अरविंद कुमार ने कहा कि मोर्चा पांच सूत्री मांगों को लेकर लगातार आंदोलनरत है। मोर्चा की मांग है कि मुख्यमंत्री का सदन में दिया गया आश्वासन व स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव के 11 अक्टूबर 2021 के पत्र को लागू किया जाए। अनुदान नियमावली 2015 में हुए संशोधन प्रस्ताव पर विधि व वित्त की सहमति लेकर मंत्री परिषद में भेजा जाए।

यह भी पढ़ें: शिक्षकों की प्रोन्नति पर विवाद से नहीं भर रहे प्रिंसिपल के पद, 3,200 स्कूलों में बिना प्राचार्य के चल रहा काम

उन्होंने कहा कि वितीय वर्ष 2023-24 के अनुदान की राशि चौगुना कर सीधे शिक्षक-कर्मचारी के खाते में भेजी जाए। सेवानिवृत्ति की आयु छत्तीसगढ़ के समान 62 वर्ष हो। वित्त रहित स्कूल-कॉलेज से डीईओ में राज समाप्त हो।

इस बैठक में अनिल कुमार तिवारी, दिनेश कुमार, अविनाश कुमार सिंह, आफताब आलम, प्रकाश कुमार सिंह, ममता कुमारी आदि शिक्षक व कर्मचारी समेत पलामू प्रमंडल के कई कालेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत व मदरसा विद्यालय के प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक प्रतिनिधि भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें: दुर्गा पूजा से पहले वित्त रहित स्कूलों-कॉलेजों को मिलेगा अनुदान, साक्षरता विभाग के सचिव ने दिए निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।