विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hemant Soren New Look: चाचा के श्राद्धकर्म में दिखा हेमंत सोरेन का नया लुक, चेहरे पर बढ़ी हुई दिखी दाढ़ी-मूंछ

Published: Mon, 06 May 2024 09:43 PM (GMT+05:30)

सोमवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने चाचा राजाराम सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए थे और इस ...और पढ़ें

चाचा के श्राद्धकर्म में दिखा हेमंत सोरेन का नया लुक
चाचा के श्राद्धकर्म में दिखा हेमंत सोरेन का नया लुक

HighLights

  1. बढ़ी मूंछ-दाढ़ी में झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन जैसी दिख रही छवि
  2. परिजनों के साथ बिताए भावुकता से भरे पल

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपने चाचा राजाराम सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। इस दौरान उनका लुक पूरी तरह बदला हुआ था।

चार माह से भी अधिक समय से जेल में बंद हेमंत सोरेन की दाढ़ी-मूंछ बढ़ी हुई थी। काफी हद तक उनके इस रूप में झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की युवावस्था की छवि दिख रही थी। उन्होंने परिजनों के साथ समय बिताए। पत्नी कल्पना सोरेन और उनके पुत्र साथ में दिखे।

पिता के छूए पांव

उन्होंने पिता शिबू सोरेन का पांव छूकर आशीर्वाद लिया। माता रूपी सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान कई बार वे भावुक दिखे।

उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट के आदेश के तहत वह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से पुलिस हिरासत में अपने पैतृक गांव रामगढ़ के नेमरा पहुंचे थे। हाई कोर्ट से उन्हें औपबंधिक जमानत नहीं मिली थी।

फिर वापस आएंगे जेल

अदालत ने कुछ देर के लिए उन्हें श्राद्धकर्म में शामिल होने की अनुमति प्रदान की थी। अदालत ने कहा था कि हेमंत सोरेन पुलिस कस्टडी में कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे और उसी दिन फिर जेल में वापस आ जाएंगे।

इस दौरान उन्हें मीडिया या राजनीतिक चर्चा से दूर रहने की भी हिदायत दी गई थी। बता दें कि ईडी ने भूमि घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को 31 जनवरी की देर शाम गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें-

जेल से निकले हेमंत सोरेन... पुलिस कस्‍टडी में चाचा के श्राद्ध कर्म में शामिल होने पहुंचे, बेटे को देख भावुक हुईं मां

Pappu Yadav : पप्पू यादव बिहार छोड़ अचानक धनबाद पहुंचे, कांग्रेस खेमे में बढ़ी हलचल, जाते-जाते दे दिया बड़ा संदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।