Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब तक कितने पर हुई कार्रवाई? जमशेदपुर में अवैध निर्माण पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, SDO से मांगी जानकारी

    Updated: Sat, 11 May 2024 11:26 AM (IST)

    झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में जमशेदपुर में अवैध निर्माण हटाए जाने से संबंधित मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने एसडीओ स ...और पढ़ें

    अब तक कितने पर हुई कार्रवाई? जमशेदपुर में अवैध निर्माण पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त (फाइल फोटो)
    अब तक कितने पर हुई कार्रवाई? जमशेदपुर में अवैध निर्माण पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. साकची के बिरनू टावर के मालिक से मांगा संपत्ति का ब्योरा
    2. अक्षेस से पूछा- अब तक कितने अवैध निर्माण पर हुई कार्रवाई

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में जमशेदपुर में अवैध निर्माण हटाए जाने से संबंधित मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने एसडीओ से पूछा है कि उनकी ओर से बेसमेंट में बनी अवैध दुकानों को ध्वस्त किया गया है।

    कितनों को तोड़ना अभी बाकी है और अक्षेस की ओर से उन्हें तोड़ने का आग्रह किया गया है। अदालत ने साकची के बिरनू टावर बनाने वाले बिल्डर से भी जवाब मांगा है। कंपनी की सारी संपत्ति का ब्योरा कोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। अदालत ने अगली सुनवाई 16 मई को निर्धारित की है।

    सुनवाई के दौरान अदालत ने क्या कुछ कहा

    सुनवाई के दौरान अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि अक्षेस के अधिकारियों की मिलीभगत के बिना अवैध नक्शा और अवैध निर्माण नहीं हो सकता है। अधिकारियों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर को भी नहीं छोड़ा जाएगा। जिन्होंने मिलीभगत कर अवैध नक्शा पास कराया है।

    इस दौरान अदालत ने कोर्ट की ओर से बनी जांच कमेटी को जमशेदपुर का निरीक्षण कर अवैध निर्माण को चिह्नित करने का निर्देश दिया है। अदालत ने मामले में अक्षेस को भी जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। पूछा है कि कितने भवनों के बेसमेंट में दुकानों का निर्माण किया गया है और इसके खिलाफ उनकी ओर से क्या कार्रवाई की गई है।

    खबरें और भी

    बता दें कि गुरुवार को अदालत ने जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी को साकची क्षेत्र की बहुमंजिली इमारत के पार्किंग क्षेत्र में बनी दुकानों को अविलंब ध्वस्त करने का निर्देश दिया है।

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Crime: होटल में प्रतिबंधित मांस परोसने पर हंगामा, थाना पहुंचा मामला तो पुलिस ने दी ये दलील

    झारखंड के इस IPS ऑफिसर पर गिरी गाज, सरकार ने बिठाई जांच; पढ़ें क्या है पूरा मामला