विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JAC 10th Result 2024 : जैक का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने इस बार मारी बाजी; 90.31 प्रतिशत रहा रिजल्ट

Published: Fri, 19 Apr 2024 12:18 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2024 12:29 PM (IST)

JAC 10th Result 2024 झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार लड़कियों ...और पढ़ें

झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक बोर्ड का रिजल्‍ट आउट
झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक बोर्ड का रिजल्‍ट आउट

HighLights

  1. ज्योत्सना ज्योति, 99.2 प्रतिशत, सना संजोरी 98.6 प्रतिशत, करिश्मा कुमारी व सृ​ष्टि सौम्या 98.4 प्रतिशत मिला
  2. टॉप थ्री में छात्राओं का दबदबा।

जागरण संवाददाता, रांची। JAC 10th Result 2024 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक बोर्ड ने शुक्रवार को जैक परिसर में मैटि्रक का रिजल्ट जारी कर दिया। दसवीं का रिजल्ट इस बार 90.31 प्रतिशत रहा। एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है।

लड़कियों ने लहराया परचम

91 प्रतिशत छात्राएं और 87.70 छात्र सफल रहे। फर्स्ट डिविजन में 205110 विद्यार्थी (54.20 प्रतिशत), सेकेंड डिविजन 153733 विद्यार्थी (40.63 प्रतिशत) और थर्ड डिविजन में 19555 विद्यार्थी (5.17 प्रतिशत) सफल रहें। झारखंड की टाॅप थ्री में छात्राओं का ही कब्जा रहा। तीनों छात्राएं इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग की हैं।

ज्योत्सना ज्योति बनीं पहली टॉपर

पहली टाॅपर ज्योत्सना ज्योति, 99.2 प्रतिशत, सना संजोरी 98.6 प्रतिशत, करिश्मा कुमारी व सृ​ष्टि सौम्या 98.4 प्रतिशत है। जैक 10वीं रिजल्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने जारी किया। जैक ने पहली बार अप्रैल में ही रिजल्ट जारी किया है।

हजारीबाग के एक ही स्कूल की 19 छात्राएं टाॅप 10 में 

टाॅप टेन की सूची में हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग की 19 छात्राएं शामिल हैं। टाॅप टेन में कुल 44 वि​भिन्न स्कूलों के विद्या​​र्थियों ने जगह बनाई है।

टॉपरों को किया जाएगा सम्‍मानित

पहले मई-जून में परिणाम जारी होते थे। चुनाव को देखते हुए 20 दिन पहले की रिजल्ट को जारी किया गया है। अगले दस दिनों 12वीं का भी रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जैक चेयरमैन ने बताया कि इस बार भी टॉपरों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

जैक मैट्रिक के रिजल्ट में पूर्वी सिंहभूम नंबर वन बना है। यहां के कुल 94 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। मैट्रिक की परीक्षा में कुल 23555 विद्यार्थी शामिल हुए थे।

पांच प्रतिशत रिजल्ट रहा कम

पिछली बार की तुलना में इस बार करीब 5 प्रतिशत रिजल्ट कम रहा है इसकी वजह बताई जा रही है कि इस बार ओएमआर शीट हटा दी गई थी।

जैक मैट्रिक के रिजल्ट में झारखंड में पूर्वी सिंहभूम नंबर वन

झारखंड के सभी जिलों में नंबर वन बनने पर पूर्वी सिंहभूम के डीसी अननय मित्तल, डीडीसी मनीष कुमार, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त उपनिदेशक निर्मला बरेलिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार पांडे नए शिक्षकों एवं छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत व परिश्रम का नतीजा है।

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने मैट्रिक के रिजल्ट को लेकर विशेष फोकस किया था। इसी का परिणाम आज सामने आया है। रिजल्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित करने की घोषणा भी की है।

ये भी पढ़ें: 

Lok Sabha Election 2024: झारखंड में महागठबंधन के सामने नया संकट! इन सीटों पर प्रत्याशी बदलने का दबाव; भितरघात का खतरा

झारखंड की इन चार सीटों पर चुनावी दंगल शुरू, इनमें से एक पर पूरे देश की टिकी रहेंगी निगाहें; 13 मई को मतदान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।