विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रांची सेक्स रैकेटः फेसबुक पर हुआ प्यार और पहुंच गए हवालात

By Sachin MishraEdited By:
Updated: Wed, 24 May 2017 04:48 PM (IST)

सेक्स रैकेट में गिरफ्तार रूद्रा के साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी पकड़ाई है, जिसे महिला थाने में रखा गया है।

रांची सेक्स रैकेटः फेसबुक पर हुआ प्यार और पहुंच गए हवालात
रांची सेक्स रैकेटः फेसबुक पर हुआ प्यार और पहुंच गए हवालात

जागरण संवाददाता, रांची। सरायकेला के कपाली से गिरफ्तार पिंटू कुमार महतो उर्फ रूद्रा को लोअर बाजार थाने के एक कांड में मंगलवार को जेल भेज दिया गया। वाट्सएप पर लड़कियों का सौदा करने वाले इस सरगना ने जेल जाने से पूर्व रांची पुलिस को कई अन्य लड़कियों व दलालों के नंबर भी उपलब्ध कराए हैं। इनके माध्यम से ही सेक्स रैकेट का धंधा रांची में फल-फूल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी रांची में ऐसे दस से अधिक ‘रूद्रा’ हैं, जो इस तरह के गैंग को चला रहे हैं। इस गैंग में झारखंड की कई लड़कियां भी शामिल हैं, जो स्कूल-कॉलेज की लड़कियों को फांसकर इस दलदल में धकेल रही हैं।

पुलिस का अगला निशाना राजन:

पुलिस का अगला निशाना अब राजन नामक युवक है। राजन सिंह मूल रूप से बिहार के राघोपुर का रहनेवाला है। वह रांची में आदिवासी हॉस्टल के सामने एक होटल संचालित करता था और होटल की आड़ में ही जिस्मफरोशी का धंधा करता था। राजन ने ही रूद्रा को वाट्सएप पर सेक्स रैकेट चलाने का प्रशिक्षण दिया था और दलालों से मिलवाया था। राजन ने रूद्रा जैसे कई युवकों को सेक्स रैकेट चलाने का प्रशिक्षण दिया है।

झारखंड की कई लड़कियां भी है गैंग में शामिल

रूद्रा बोकारो के गोमिया का मूल निवासी है। उसके पिता सीसीएल में कार्यरत हैं। वह गोमिया से चेन्नई गया था और वहां से इंजीनियरिंग करने के बाद रांची में इंटर्नशिप करने के लिए आया था। यहां राजन के संपर्क में आने के बाद उसे इस नई दुनिया की जानकारी मिली। इसके बाद वह राजन के लिए काम करने लगा। सेक्स रैकेट की दुनिया के दलालों से परिचय होने के बाद इसने राजन से नाता तोड़कर खुद का रैकेट चलाना शुरू कर दिया। जब रांची में रूद्रा के रैकेट का खुलासा हुआ, तब उसने सरायकेला के कपाली में एक फ्लैट लेकर वहीं से धंधा शुरू कर दिया। जमशेदपुर से लेकर रांची तक उसका धंधा फल-फूल रहा था। उसके गैंग में मुंबई, कोलकाता, पटना व रांची की कई दर्जन लड़कियां हैं, जिसके माध्यम से वह धंधा चला रहा था।

बनियापुर की रहने वाली है रूद्रा की प्रेमिका

सरायकेला के कपाली से गिरफ्तार रूद्रा के साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी पकड़ाई है, जिसे महिला थाने में रखा गया है। रूद्रा की गर्लफ्रेंड छपरा जिले के बनियापुर की रहने वाली है। वह दिल्ली के एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्र भी है। उसने पुलिस को अपना पता पटना के कदमकुआं में बताया था। रांची पुलिस ने रूद्रा की गर्लफ्रेंड के पिता को रांची बुलाया है, ताकि उक्त छात्र को उसके पिता के हवाले कर सके।

तब तक सुरक्षा के ख्याल से उक्त छात्र को महिला थाने में रखा गया है। बीटेक की इस छात्र ने पुलिस को बताया कि जनवरी में फेसबुक के जरिए वह रूद्रा के संपर्क में आई थी। फेसबुक पर उनकी दोस्ती हुई थी और दोस्ती प्यार में बदल गई। रूद्रा के सेक्स रैकेट की जानकारी उस छात्रा को पहले से थी। 

गोमिया से चेन्नई होकर रांची पहुंचा और बना सरगना
प्रत्येक सर्विस पर मिलते थे 500 रुपये1रूद्रा के अनुसार प्रत्येक सर्विस पर उसे केवल 500 रुपये मिलते थे, जबकि शेष रुपये सर्विस देनेवाली लड़कियों को दी जाती थी। राजधानी के सेक्स मार्केट में लोकल लड़कियों की मांग बहुत है और इस तरह की लड़कियां इस धंधे में जुड़ी हुई हैं। उसने कहा कि इस प्रकार से उसकी अच्छी कमाई हो जाती थी। 

स्टेशन रोड का एक युवक भी है शामिल

रूद्रा ने जेल जाने से पूर्व स्टेशन रोड के एक युवक का भी नाम बताया है, जिसके माध्यम से लड़कियों की सप्लाई होती थी। होटल में कमरा बुक कराने से लेकर सर्विस उपलब्ध कराने तक में वह युवक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। पुलिस अधिकारी इस बिंदू पर भी छानबीन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः सेक्स रैकेटः छात्राओं से धंधा करवाता था रूद्रा, सफेदपोश भी रहे ग्राहक

यह भी पढ़ेंः आबरू बचाने के लिए पुल से कूदी युवती, फिर भी दरिंदों ने किया गैंगरेप