Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब एक फोन पर दूर होगी बिजली की समस्या, JBVNL ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर; रांची के लोगों को मिलेगी राहत

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने रांची और खूंटी जिले के उपभोक्ताओं के लिए बिजली संबंधी शिकायतों के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. जेबीवीएनएल ने रांची-खूंटी में नई शिकायत प्रणाली शुरू की।

    2. उपभोक्ता कॉल या व्हाट्सएप से शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।

    3. उद्देश्य शिकायतों का त्वरित समाधान और पारदर्शिता लाना है।

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची ने रांची एवं खूंटी जिले के बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नई व्यवस्था लागू की है।

    निगम की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब बिजली आपूर्ति, बिजली बिल अथवा विद्युत सेवा से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत उपभोक्ता सीधे जन समस्या निवारण केंद्र में दर्ज करा सकेंगे।

    जेबीवीएनएल ने बताया है कि उपभोक्ता अपनी शिकायत मोबाइल नंबर 94311135682 पर कॉल करके या वॉट्सएप के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।

    इस व्यवस्था का उद्देश्य शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा उपभोक्ताओं को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है।

    निगम ने रांची एवं खूंटी जिले के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत आपूर्ति, बिलिंग या अन्य किसी भी समस्या की स्थिति में निर्धारित मोबाइल नंबर का उपयोग करें, ताकि शिकायत का शीघ्र निवारण किया जा सके।

    यह सूचना विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची के अधीक्षण अभियंता डीएन साहू के हस्ताक्षर से जारी की गई है। जेबीवीएनएल का कहना है कि उपभोक्ताओं को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिकायत दर्ज करने की इस प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, जिससे आम लोगों को समय पर सहायता मिल सके।

    यह भी पढ़ें- झारखंड बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल,धनबाद के अधीक्षण इंजीनियर सवनीन्द्र कुमार कश्यप का रांची ट्रांसफर