यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Politics: झारखंड विधान सभा चुनाव से पहले JDU का बड़ा फैसला, गठबंधन के तहत मैदान में उतरेगी पार्टी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने इस साल झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के तहत लड़ेगी। शनिवार को इस संबध में जद ...और पढ़ें

HighLights
- सीटों का हो रहा आकलन, राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी सीटों की सूची
- प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीटों पर निर्णय के लिए खीरू महतो को किया अधिकृत
राज्य ब्यूरो, रांची। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू झारखंड में भी एनडीए गठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव लड़ेगी। जदयू प्रदेश कार्यसमिति की शनिवार को सहजानंद चौक स्थित स्वागतम बैंक्वेट हाल में हुई बैठक में इसे लेकर प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में उन सीटों पर चर्चा की गई, जिस पर पार्टी चुनाव लड़ने में सक्षम है। साथ ही चुनाव लड़ने को लेकर जिलाध्यक्षों से प्राप्त आवेदनों पर चर्चा हुई। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहला प्रस्ताव पारित किया गया।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का किया स्वागत
जिसमें हाल ही में नई दिल्ली में संपन्न राष्ट्रीय कार्यसमिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा सदस्य संजय झा को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का स्वागत किया गया।
साथ ही झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव में सीटों और संभावित उम्मीदवारों के चयन, एनडीए गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने को लेकर जदयू के शीर्ष नेताओं से वार्ता करने आदि के लिए राज्य सभा सदस्य सह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को अधिकृत किया गया।
एनडीए गठबंधन के तहत लड़ा जाएगा चुनाव
खीरू महतो शीघ्र ही आवेदनों की स्क्रूटनी कर राष्ट्रीय नेतृत्व संभावित सीटों और उम्मीदवारों की सूची सौंपेंगे। कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए खीरू महतो ने कहा की पार्टी झारखंड में चुनाव लड़ने को लेकर बेहद गंभीर है।
चुनाव एनडीए गठबंधन के तहत ही लड़ा जाएगा। एक-दो दिनों के अंदर राष्ट्रीय नेतृत्व को सीटों की सूची दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में समय कम है, इसलिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय होकर मतदाताओं को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करें।
खबरें और भी
बैठक में ये हुए शामिल
बैठक में पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक कामेश्वर दास, श्रवण कुमार, डा. आफ़ताब जमिल, मधुकर सिंह, भगवान सिंह, सागर कुमार, निर्मल सिंह, संजय सिंह, आशा शर्मा, संतोष सोनी, त्रिवेणी वर्मा आदि उपस्थित थे।
बताते चलें कि लोकसभा चुनाव में इस बार भी झारखंड में जदयू को एनडीए गठबंधन के तहत कोई सीट नहीं मिली थी। पार्टी ने यहां चुनाव नहीं लड़ा था।
ये भी पढ़ें-