यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Politics: झारखंड में भाजपा के 18 विधायक निलंबित, हेमंत सोरेन के खिलाफ सदन में कर रहे थे नारेबाजी
Jharkhand BJP MLA Suspended झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में विपक्षी भाजपा के विधायकों ने स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो संग नोकझोक की। पर्ची ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड विधानसभा सत्र के पांचवें दिन भाजपा के 18 विधायक निलंबित
- सीएम हेमंत पर वादाखिलाफी का आरोप लगा प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायक
जागरण टीम, रांची। Jharkhand BJP MLA Suspended झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे 18 विधायकों को निलंबित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के इन विधायकों को दो अगस्त दोपहर दो बजे तक के लिए निलंबित किया है।
निलंबित होने वाले भाजपा विधायकों में अनन्त कुमार ओझा, रणधीर कुमार सिंह, नारायण दास, अमित कुमार मंडल, डॉ० नीरा यादव, कि गुन कुमार दास, केदार हाजरा, बिरंची नारायण, अर्पण सेन गुप्ता, डॉ. राज सिन्हा, कोचे मुण्डा, भानु प्रताप शाही, समरी लाल, चन्द्रे वर प्रसाद सिंह, नवीन जयसवाल, डॉ. कुशावाहा शशि भूशण मेहता, आलोक कुमार चौरसिया और पुष्पा देवी देवी शामिल हैं।
स्पीकर से भाजपा विधायकों की तीखी नोकझोंक
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। भाजपा विधायकों की विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के साथ नोकझोंक हुई।
इस दौरान भाजपा विधायकों ने आसन की तरफ कागज फाड़कर फेंक दिए। कुछ विधायक रिपोर्टिंग टेबल पर चढ़ गये।
झामुमो विधायक सुदिव्य ने रखा कार्रवाई का प्रस्ताव
सत्तापक्ष की तरफ से झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार ने कहा कि विपक्ष का आचरण विधानसभा की गरिमा के प्रतिकूल है। सुदिव्य ने विपक्षी विधायकों के निलंबन का प्रस्ताव दिया।

आचरण कमेटी करेगी जांच
इस प्रस्ताव पर स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि विशेषाधिकारों के मामले में सदन सर्वोच्च है। भाजपा सदस्यों का आचरण अशोभनीय है। ऐसे में उन्हें दो अगस्त दोपहर तक के लिए निलंबित किया जाता है। भाजपा के इन 18 विधायकों के खिलाफ अब आचरण कमेटी जांच करेगी।
कांग्रेस-झामुमो के इशारे पर लोकतंत्र की हत्या: अमर बाउरी
भाजपा विधायकों पर हुई निलंबन की कार्रवाई के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो के इशारे पर स्पीकर ने लोकतंत्र की हत्या की। नंगा नाच हुआ। मर्यादाएं तार-तार हूं। उन्होंने अपने आचरण से बता दिया कि सरकार निरंकुश हो चुकी है।
खबरें और भी
.jpg)
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूरे विपक्ष को निलंबित करने का ऐसा मामला पूरे देश में पहली बार हुआ है। आपात काल लागू करनेवाली कांग्रेस ने फिर काला अध्याय लिखने का काम किया।

नेता प्रतिपक्ष ने स्पीकर पर लगाए गंभीर आरोप
बाउरी ने कहा कि स्पीकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन सदन का वीडियो निकालकर देख लीजिए कि विपक्ष के प्रति उनका आचरण कैसा है। इनकी झूठ पकड़ी जा चुकी है। चेहरा से नकाब उतर चुका है। भाजपा ने इसकी सरकार उखाड़ फेंकने की कसम खाई है।
जोरदार हंगामे के बीच निलंबित किए गए भाजपा विधायक
मिली जानकारी के मुताबिक, मानसून सत्र के पांचवे दिन करीब ग्यारह बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। भाजपा विधायक पहले से ही धरने पर बैठकर नारेबाजी कर रहे थे।
विधानसभा अध्यक्ष के अनुरोध के बावजूद नारेबाजी जारी रखने के बाद मार्शलों के द्वारा विधायकों को सदन से बाहर निकाल दिया गया और 18 विधायकों को निलंबित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही को साढ़े बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।