Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरू', झारखंड में विपक्ष पर जमकर गरजे अमित शाह; मंच से कर दिया एक और वादा

    Updated: Sat, 16 Nov 2024 09:00 PM (IST)

    गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा उन्हें घुसपैठियों का समर्थक बताया। शाह ने कहा कि भाजपा सरकार बनाने पर घुसपैठियों को ...और पढ़ें

    झारखंड में गरजे गृह मंत्री अमित शाह। फ़ोटो- जागरण
    झारखंड में गरजे गृह मंत्री अमित शाह। फ़ोटो- जागरण

    HighLights

    1. शाह -दुमका, मधुपुर और धनवार की सभाओं में गृहमंत्री ने हेमंत सरकार को बताया घुसपैठियों का समर्थक
    2. बोले, यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, आदिवासियों की रोटी-बेटी-माटी बचाने का चुनाव है

    जागरण टीम, दुमका/मधुपुर/धनवार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठ, मुस्लिम आरक्षण और रोजगार को लेकर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है-हेमंत सकार घुसपैठियों की समर्थक है। वह वोट के लिए घुसपैठियों का समर्थन करती है। घुसपैठिए बाहर से आ रहे हैं।

    शाह ने कहा कि गरीब आदिवासी बेटी-बहनों से तीसरी-चौथी शादी करते हैं। आदिवासियों की जमीन हड़प रहे हैं। यहां के युवाओं का रोजगार छीन रहे हैं। इसलिए यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने या नया विधायक चुनने का नहीं है। हेमंत सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार बनाने का चुनाव नहीं है।

    गृह मंत्री ने कहा कि आदिवासियों की रोटी-बेटी-माटी बचाने का चुनाव है। हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 23 के बाद भाजपा की सरकार बनेगी। चुन-चुन कर घुसपैठियों को झारखंड से बांग्लादेश भेजा जाएगा।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ खूब गरजे शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार को दुमका, मधुपुर और धनवार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में चुनावी सभाएं की। वे झामुमो गठबंधन सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ खूब गरजे।

    हेमंत सोरेन द्वारा घुसपैठ को लेकर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराने पर पलटवार करते हुए गृह मंत्री ने कहा-हेमंत बाबू, आपको भारत-बांग्लादेश सीमा की जानकारी नहीं है।

    बांग्लादेशी घुसपैठिए नदी, नाले, जंगल के रास्ते जहां पर सीमा सुरक्षा बल बाड नहीं लगा सकती, वैसे रास्ते से झारखंड में आ जाते हैं और झारखंड सरकार के सहयोग से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाकर इंडी गठबंधन का वोट बैंक बन जाते हैं। राज्य में डबल इंजन की सरकार बनते ही इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

    खबरें और भी

    भ्रष्टाचार को लेकर झामुमो-कांग्रेस को घेरा

    भ्रष्टाचार को लेकर झामुमो-कांग्रेस को घेरते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस के एमपी के घर से 350 करोड़ रुपये निकलते हैं। झारखंड सरकार के मंत्री के घर से करोड़ों रुपये बरामद होते हैं। उनके नौकर के घर से भी नोटों के पहाड़ मिलते हैं।

    गृह मंत्री ने कहा कि झारखंड के युवाओं के लिए माता के उत्थान के लिए सम्मान के लिए जो राशि केंद्र सरकार भेजती है। वह झारखंड सरकार अपने तिजोरी में भरने का काम कर रही है। यह प्रदेश सबसे विकसित प्रदेश बन सकता था। लेकिन हेमंत सरकार ने यहां कल-कारखाना नहीं लगाया।

    शाह ने आगे कहा कि झारखंड सरकार ने सारी नौकरियां रोक रखी है। पेपर लीक करके भ्रष्टाचार करते हैं। भाजपा की सरकार बनने के साथ ही यहां पर कल कारखाने और उद्योग लगाए जाएंगे। गरीबों के लूटे हुए पैसे का एक-एक पाई इनके हलक से निकालकर आपके विकास में लगा दूंगा। भ्रष्टाचार करने वालों को चुन-चुनकर जेल भेज देंगे।

    गृहमंत्री ने हेमंत सोरेन पर प्रहार करते हुए कहा कि वह कांग्रेस की मदद से पिछले दरवाजे से मुसलमानों को आरक्षण देने की साजिश कर रहे हैं। अगर मुसलमानों को आरक्षण दिया जाएगा तो अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति व पिछड़ों के आरक्षण में कटौती होगी। भाजपा के रहते राहुल गांधी का यह नापाक मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा। मुसलमानों को आरक्षण दिए जाने के किसी भी कदम का जोरदार विरोध होगा।

    गृहमंत्री ने किया ये वादा

    • प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही युवाओं को दो हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा।
    • धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा।
    • वृद्ध-दिव्यांग और विधवा पेंशन 2500 रुपये की जाएगी।
    • उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की गारंटी पत्थर पर लकीर होती है।
    • गोगो दीदी योजना से 2100 रुपये आपके एकाउंट में हर माह जाएगा।
    • गैस सिलेंडर 500 रुपये में देंगे। दीपावली और रक्षा बंधन पर दो सिलेंडर मुफ्त मिलेगा
    • जमीन रजिस्ट्री एक रुपये में होगी।

    यह भी पढ़ें-

    Mallikarjun Kharge: 'डरेंगे तो मरेंगे', खरगे ने झारखंड में BJP के नारे का दिया जवाब; बोले- योगी जी कहते हैं...

    Pappu Yadav Interview: शुरू से BJP के साथ मिले थे चंपई, पप्पू यादव ने किया चौंकाने वाला खुलासा; पूछा- कितने पैसे मिले?