Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2 सीटों पर गहमागहमी तेज, टूट की कगार पर महागठबंधन; कांग्रेस ने किया 'खेल' तो नाराज होकर RJD ने भी ले लिया बड़ा फैसला

    Updated: Mon, 28 Oct 2024 12:13 PM (IST)

    पलामू में कांग्रेस और राजद के बीच गठबंधन में दरार पड़ गई है। विश्रामपुर विधानसभा सीट पर दोनों दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। समझौते के मुताबिक यह स ...और पढ़ें

    झारखंड में चुनाव से पहले महागठबंधन में दरार
    झारखंड में चुनाव से पहले महागठबंधन में दरार

    HighLights

    1. विश्रामपुर-छतरपुर में फंस रहा पेंच, राजद ने उतारे उम्मीदवार
    2. गठबंधन में पड़ी दरार के लिए कांग्रेस को ठहराया जा रहा जिम्मेदार

    संवाद सूत्र, मेदिनीनगर(पलामू)। पलामू में आइएनडीआइए की दीवार दरक चुकी है। इसे मरम्मत करने का अंदर खाने प्रयास जारी है। पलामू में गठबंधन टूटेगा या बचेगा इसका फैसला 24 घंटे के भीतर होने के आसार दिख रहे हैं। इधर गठबंधन में पड़ी दरार के लिए कांग्रेस पार्टी को जवाबदेह ठहराया जा रहा है।

    पलामू जिले की सभी पांच सीटों में दो सीट राजद व तीन सीट कांग्रेस को देने पर कांग्रेस-राजद के बीच गठबंधन पर सहमति बनी। इसमें हुसैनाबाद व विश्रामपुर विधानसभा सीट राजद को मिली।

    छतरपुर, डालटनगंज व पांकी विधान सभा सीट कांग्रेस के लिए तय की गई। इसमें राजद ने छतरपुर सीट कांग्रेस के लिए व कांग्रेस ने विश्रामपुर सीट राजद के लिए छोड़ दी थी।

    विश्रामपुर से राजद प्रत्याशी नरेश प्रसाद सिंह ने भरा पर्चा

    24 अक्टूबर को हुसैनाबाद विधान सभा सीट से राजद प्रत्याशी के रूप में हुसैनाबाद के पूर्व विधायक सह राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव व विश्रामपुर से राजद प्रत्याशी नरेश प्रसाद सिंह ने अपना-अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया।

    इधर 24 अक्टूबर की देर शाम कांग्रेस ने छह प्रत्याशियों के नाम की एक सूची जारी की। इसमें पलामू की पांच में तीन के बजाए चार सीट पर नामों की घोषणा कर दी।

    इसमें छतरपुर विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर, विश्रामपुर विधान सभा सीट से सुधीर चंद्रवंशी, डालटनगंज विधान सभा सीट से केएन त्रिपाठी व पांकी विधान सभा सीट से लाल सूरज के नाम की घोषणा की गई।

    नाराज होकर राजद ने घोषित किया प्रत्याशी 

    सूची में विश्रामपुर विधान सभा सीट से सुधीर चंद्रवंशी का नाम कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में आते ही राजद बिदक गया। समझौता के खिलाफ विश्रामपुर में कांग्रेस के प्रत्याशी देने से नाराज राजद आलाकमान ने देर रात करीब एक बजे विजय राम को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।

    खबरें और भी

    नामांकन के अंतिम दिन 25 अक्टूबर को सुधीर चंद्रवंशी ने विश्रामपुर विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में व विजय राम छतरपुर विधान सभा सीट पर बतौर राजद प्रत्याशी पर्चा दाखिल कर दिया। इसी के साथ पलामू में आइएनडीआइए गठबंधन में दरार पड़ गई।

    इधर गठबंधन के पक्षधर चाहते हैं कि विश्रामपुर से कांग्रेस व छतरपुर से राजद के प्रत्याशी अपना-अपना नाम वापस ले लें तो बात बन जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है। अब भी मामला पूरी तरह बिगड़ा नहीं है।

    इधर राजद व कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह पूरा मामला दोनों दलों के आला कमानों के पल्ले में हैं। फैसला जो भी होगा आलाकमान ही करेंगे और वहीं मान्य होगा।

    यह भी पढ़ें-

    चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को एक और झटका, बड़े नेता ने पार्टी को कह दिया अलविदा; खुद बताई इस्तीफे की वजह

    झारखंड के चुनावी समर में बिगड़ रहे नेताओं के बोल, सभाओं में गूंज रहे गिद्ध, गद्दार, बाबर से लेकर बंटी-बबली जैसे उपनाम