Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले आदिवासियों-पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश, अमित शाह ने ग‍िना‍ए भाजपा सरकार के काम

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 01:56 PM (GMT+05:30)

    Jharkhand Assembly Elections 2024 झारखंड में विधानसभा चुनाव बहुत नजदीक हैं। हेमंत सोरेन भी जमानत पर बाहर आ चुके हैं और एक बार फिर से प्रदेश के सीएम बन ...और पढ़ें

    रांची में कार्यक्रम के दौरान अमित शाह।
    रांची में कार्यक्रम के दौरान अमित शाह।

    HighLights

    1. भाजपा कार्यकर्ताओं को बताए आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के समय हुए कार्य
    2. 'भाजपा के शासन में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग राज्य के रूप में झारखंड बनाया था'

    राज्य ब्यूरो, रांची। केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्यसमिति बैठक में संबोधित करते हुए आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के लिए भाजपा सरकार के किए कामों की गिनती कराते रहे।

    उन्होंने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झारखंड से आयुष्मान योजना, पीएम जनमन योजना लांच किए जाने की भी चर्चा की। 

    'अब देश की राष्ट्रपति भी आदिवासी समाज से हैं'

    अमित शाह ने कहा कि भाजपा के शासन में ही तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग राज्य के रूप में झारखंड बनाया था। उन्‍होंने ही संताली भाषा को आठवीं अनुसूचि में शामिल कराया। राज्य में दो आदिवासी मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा भी भाजपा ने बनाए। अब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी आदिवासी समाज से हैं। भाजपा सरकार में आदिवासियों के उत्थान के प्रयास होते रहते हैं।

    झारखंड के रेलवे स्टेशन पर संथाली भाषा में उद्घोषणा होती है। इसी तरह पिछड़े वर्ग के विकास के लिए मोदी सरकार की योजनाओं और नीतियों की भी उन्होंने जानकारी दी।

    पिछड़ा वर्ग आयोग को संंवैधानिक दर्जा देकर मोदी सरकार ने इस समाज के संंरक्षण का काम किया है। अमित शाह ने कहा कि अभी मोदी सरकार में 27 प्रतिशत मंत्री पिछड़ा वर्ग से हैं।

    झारखंड में पिछड़ा और आदिवासी मतदाताओं पर नजर

    भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए आदिवासी और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को जोड़ने का काम प्रारंभ किया है। इसी को देखते हुुए गृहमंत्री ने अपने भाषण में इन दोनों समुदाय की विशेष चर्चा की।

    नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने भी अपने भाषण में कांग्रेस और आइएनडीआइए गंठबंधन पर पिछड़ा, दलित और आदिवासी समुदाय को धोखा देने और भाजपा के बारे में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया था।

    यह भी पढ़ें - 

    Amit Shah: अमित शाह का 'लव जिहाद और लैंड जिहाद' को लेकर हेमंत सरकार पर वार, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

    घुसपैठ को लेकर JMM ने ED से कर दी बड़ी मांग, बाबूलाल मरांडी को बताया जांच एजेंसी का अतिरिक्त स्पेशल डायरेक्टर