Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: मार्शलों ने BJP विधायकों को विधानसभा से उठाकर बाहर निकाला, रातभर अंदर प्रदर्शन करने की जिद पर अड़े थे

    Updated: Wed, 31 Jul 2024 11:14 PM (IST)

    झारखंड में आज मानसून सत्र की कार्यवाही समाप्‍त होने के बाद भी भाजपा के विधायक भीतर ही डटे रहे। रात में भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी ने एक व ...और पढ़ें

    Ranchi News: विधायक को उठाकर बाहर निकालते मार्शल।
    Ranchi News: विधायक को उठाकर बाहर निकालते मार्शल।

    HighLights

    1. सदन की कार्यवाही समाप्‍त होने के बाद भी अंदर प्रदर्शन कर रहे थे भाजपा विधायक
    2. रात में प्रदर्शन के दौरान सदन की लाइट बंद कर दी गई थी, अमर बाउरी ने जारी किया वीड‍ियो

    डिजिटल डेस्‍क, रांची। मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही समाप्‍त होने के बाद भी वहां रुककर प्रदर्शन कर रहे वि‍पक्षी विधायकों मार्शनों ने उठाकर बाहर निकाल दिया। ये सभी रातभर धरना-प्रदर्शन करने के लिए अड़े थे।

    भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों के सदन से बाहर लाकर पटक दिया है, लेकिन भाजपा विधायक प्रदर्शन जारी रखेंगे।

    सदन के भीतर प्रदर्शन करते हुए भाजपा विधायक।

    इसके पहले सदन में भाजपा के विधायक मौजूद रहने के दौरान परिसर को बंदकर बत्तियां बुझा दी गई थीं, जिसका विधानसभा के भीतर से भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है।

    वहीं, खबर मिलने के बाद मंत्री इरफान अंसारी सदन में रात गुजार रहे भाजपा विधायकों के लिए बिरयानी लेकर पहुंचे थे। 

    यह भी पढ़ें - 

    झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने कसी कमर, दिग्गज नेताओं के कंधों पर जीत की जिम्मेदारी

    CM हेमंत सोरेन से मिले सरयू राय, स्वास्थ्य मंत्री पर लगा दिया गंभीर आरोप; कर दी कार्रवाई की मांग