Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: परीक्षा के लिए इंटरनेट बंदकर बुरी फंसी हेमंत सरकार, कोर्ट के बाद अब बाबूलाल ने लगा दी क्लास

    Updated: Sun, 22 Sep 2024 08:53 PM (IST)

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए इंटरनेट बंद करने का आरोप लग ...और पढ़ें

    हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी, कहा- अपनी नाकामी छिपाने के लिए बंद किया इंटरनेट।
    हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी, कहा- अपनी नाकामी छिपाने के लिए बंद किया इंटरनेट।

    HighLights

    1. अपनी नाकामी छिपाने के लिए हेमंत सरकार ने इंटरनेट किया बंद : बाबूलाल मरांडी
    2. लगाया आरोप, भाजपा की परिवर्तन यात्रा को डिस्टर्ब करने के लिए रची गई थी साजिश

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि अपनी कमियों को छुपाने के लिए हेमंत सरकार ने इंटरनेट बंद किया।

    रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक प्रेसवार्ता कर उन्होंने कहा कि इंटरनेट बंद होने से आम लोगों को परेशानी हुई। व्यापार बुरी तरह प्रभावित रहा।

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में चल रही परिवर्तन यात्रा को डिस्टर्ब करने के लिए नेट बंद किया गया था, ताकि डिजिटल माध्यम से यात्रा का प्रचार प्रसार नहीं हो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अगर कह देते कि डिजिटल माध्यम से प्रचार-प्रसार नहीं करना है तो, भाजपा नहीं करती।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परीक्षा देने आए बच्चों के साथ इस तरह का खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। कई बच्चे दूरदराज से आते हैं। आने-जाने के लिए आनलाइन टैक्सी बुक करते हैं। नेट बंद होने से यह भी प्रभावित हुआ।

    उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से बच्चों को परेशान करने और तकलीफ देने और अपनी नाकामी को छुपाने के लिए सरकार ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी। सबको पता है कि परीक्षा होने के कितने दिनों के बाद रिजल्ट आएगा। अक्टूबर के पहले सप्ताह में चुनाव की घोषणा भी हो जाएगी।

    यह भी पढे़ें: झारखंड में तत्काल बहाल हो इंटरनेट सेवा, हाईकोर्ट ने हेमंत सरकार को दिया आदेश; 6 हफ्ते में जवाब भी मांगा

    जेपी नड्डा खूंटी में करेंगे परिवर्तन यात्रा की शुरुआत

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के लिए परिवर्तन यात्रा का प्रारंभ करेंगे।

    इस दौरान वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन कचहरी मैदान, खूंटी में किया गया है। नड्डा दोपहर 12 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचेंगे। वहां से खूंटी के लिए रवाना होंगे।

    परिवर्तन यात्रा आरंभ करने से पहले भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल होंगे।

    Maiya Samman Yatra: 23 से शुरू हो रही मंइयां सम्मान यात्रा, 25 हजार जनसभाएं; नेतृत्व करेंगी कल्पना सोरेन

    खबरें और भी