Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड भाजपा ने कोर ग्रुप बैठक में बनाई चुनावी रणनीति, जिला प्रभारियों संग होगी चर्चा

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 06:57 PM (GMT+05:30)

    प्रदेश भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में जिला प्रभारियों की बैठक का एजेंडा तय हुआ और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनी। पार्टी जल्द ही प्रदेश कार्यसमिति और म ...और पढ़ें

    जिलों में सांगठनिक स्थिति, स्थानीय मुद्दों पर प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे प्रदेश अध्यक्ष।

    जिलों में सांगठनिक स्थिति, स्थानीय मुद्दों पर प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे प्रदेश अध्यक्ष।

    HighLights

    1. कोर ग्रुप बैठक में जिला प्रभारियों का एजेंडा तय।

    2. प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की संख्या 80 तक बढ़ेगी।

    3. वरिष्ठ नेता जिलों का प्रवास बढ़ाएंगे, रिपोर्ट सौंपेंगे।

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी कोर ग्रुप की मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। जबकि बुधवार को जिला प्रभारियों की बैठक होनी है। कोर ग्रुप की बैठक में जिला प्रभारियों की बैठक से पहले का एजेंडा तय किया गया।

    इसमें आने वाले दिनों में पार्टी के कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की गई। भारतीय जनता पार्टी जल्द ही प्रदेश कार्यसमिति और प्रदेश मोर्चा और प्रकोष्ठों की घोषणा करने वाली है। इसके लिए नामों पर केंद्रीय नेतृत्व की सहमति ले ली गई है।

    कोर ग्रुप की बैठक में नामों के अलावा इनके सामाजिक समीकरण पर भी चर्चा की गई। बुधवार को होने वाली जिला प्रभारियों की दिनभर चलने वाली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थित रहेंगे।

    बढ़ाई जा सकती है कार्यसमिति सदस्यों की संंख्या

    प्रदेश कार्यसमिति में पहले केंद्रीय नेतृत्व ने पचास से कम सदस्य रखने का निर्देश दिया था। लेकिन महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की वजह से अब प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की संख्या 80 के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को भी जिलों का प्रभार देकर कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा।

    खबरें और भी

    जिलों का प्रवास बढ़ाएंगे वरिष्ठ नेता

    भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद प्रदेश भाजपा के नेताओं का जिलों में प्रवास बढ़ाया जाएगा। महीने में प्रत्येक नेता को एक जिला में रहकर वहां कार्यकर्ताओं से मिलने और उसकी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपने का निर्देश दिया गया है।