Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Monsoon Session: स्थगन के बावजूद सदन में हेमंत सोरेन के खिलाफ BJP विधायकों की नारेबाजी, मार्शल ने निकाला बाहर

    Updated: Wed, 31 Jul 2024 03:32 PM (IST)

    झारखंड में विधानसभा का मानसून सत्र जारी है। भाजपा विधायकों और महागठबंधन विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। मानसून सत्र के चौथे दिन भाजप ...और पढ़ें

    भाजपा विधायकों ने सीएम पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप।
    भाजपा विधायकों ने सीएम पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप।

    HighLights

    1. भाजपा विधायकों ने हेमंत सोरेन पर नौकरियों के नामपर वादा खिलाफी का लगाया आरोप
    2. जब से मैं से जेल से आया हूं, विपक्ष परेशान है; इनकी सीट में कांटा लग गया है: हेमंत सोरेन

    रांची, जागरण टीम। Jharkhand Monsoon Session झारखंड विधानसभा में बुधवार की कार्यवाही भी हंगामेदार रही। भाजपा विधायकों ने हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। 

    भाजपा विधायकों की मांग को लेकर हुए हंगामे से पहले नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के बयान पक्ष-विपक्ष में तीखी नोकझोंक हुई।

    अमर कुमार बाउरी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को सरकार का प्रवक्ता बताने वाले बयान को कांग्रेस और झामुमो ने आसन का अपमान बताते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोक हुई।

    भाजपा विधायकों ने सीएम पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

    इसके बाद भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर नौकरियों के नामपर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। भाजपा ने पूछा कि सरकार ने झारखंड के युवाओं को पांच लाख नौकरी देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ।

    हेमंत सोरेन ने किया पलटवार

    सवाल का जवाब देते हुए हेमंत सोरेन ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वे जब से जेल से आये हैं विपक्ष परेशान है। विपक्ष की सीट में कांटा लग गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सभी प्रश्नों का जवाब वे बिंदुवार देंगे। विपक्ष उनका जवाब सुनने के लिए तैयार रहे।

    भाजपा विधायकों की नारेबाजी

    इस बीच, भाजपा विधायक अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे। भाजपा विधायकों ने कहा कि सरकार की मनमानी नहीं चलेगी।

    आसन ने विपक्ष से आग्रह किया कि सदन शांतिपूर्ण तरीके से चलने दें। सदन नहीं चलेगा, तो इससे केवल विपक्ष को ही नहीं, बल्कि सबको नुकसान होगा। हालांकि, किसी ने एक नहीं सुनी।

    बैनर संग प्रदर्शन कर रहे थे भाजपा विधायक, मार्शल ने छीना

    विपक्षी विधायकों के हंगामे के बीच सत्ता पक्ष के विधायक भी हंगामा करते हुए आसान के सामने पहुंच गए। इस बीच भाजपा विधायकों ने बैनर लेकर सदन में प्रदर्शन शुरू कर दिया। विधानसभा के मार्शलों ने विपक्ष के बैनर छीन लिया।

    विधानसभा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

    कार्यवाही स्थगित होने के बाद भाजपा विधायक आसन के सामने ही बैठ गए और मुख्यमंत्री का नाम लेकर जमकर नारेबाजी करने लगे। कार्यवाही समाप्त होने के बाद भी भाजपा विधायक आसन के सामने नारेबाजी करते रहे।

    खबरें और भी

    मार्शल ने निकाला बाहर

    भाजपा विधायक, हेमंत सोरेन के खिलाफ 'पांच लाख लोगों को नौकरी देने के वादे का क्या हुआ', 'संविदाकर्मियों को नियमित करने के वादे का क्या हुआ' के नारा लगाते रहे। इस दौरान, मार्शलों ने भाजपा विधायकों को सदन से बाहर निकाला।

    भाजपा विधायकों की मांग

    1. मनरेगा कर्मी के परमानेंट का क्या हुआ?
    2. पारा शिक्षकों के परमानेंट का क्या हुआ?
    3. आंगनबाड़ी सेविका सहायिका एवम रसोईया के परमानेंट का क्या हुआ?
    4. होमगार्ड के परमानेंट का क्या हुआ?
    5. पोषण सखी के परमानेंट का क्या हुआ?
    6. जल सहिया व कृषि मित्र के परमानेंट का क्या हुआ?
    7. कम्प्यूटर कर्मी डेटा ऑपरेटर के परमानेंट का क्या हुआ?
    8. पारा मेडिकल कर्मी के परमानेंट का क्या हुआ?
    9. व्यवसायी शिक्षकों की मांग पूरी करो।
    10. अराजपत्रित कर्मचारियों की मांग पूरी करो।
    11. पांच लाख युवाओं की नौकरी का क्या हुआ?
    12. ग्रेजुएट को पांच हज़ार व पोस्ट ग्रेजुएट को 7 हज़ार बेरोजगारी भत्ता का क्या हुआ?
    13. स्थानीय नीति, नियोजन नीति का क्या हुआ?
    14. JPSC, JSSC, CGL,PGT, Lab Tech, JE घोटालों की सीबीआइ जांच कराओ।
    15. नगरपालिका के सफाईकर्मियों की मांग पूरी करो।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Monsoon Session: अमर बाउरी के बयान पर विधानसभा में घमासान; सत्तापक्ष और विपक्ष में हुई तीखी नोकझोंक

    Jharkhand New Governor Oath Ceremony: संतोष गंगवार ने झारखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, कार्यवाहक चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ