झारखंड में विधानसभा चुनाव में नुकसान के बाद एक्टिव हुई भाजपा, समरसता रथ के जरिए बूथ स्तर तक पहुंचेगी
भाजपा झारखंड में संत रविदास की स्मृति में 'समरसता रथ' अभियान चला रही है। ...और पढ़ें
-1785780218702_m.webp)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष। (फाइल फोटो)
HighLights
भाजपा संत रविदास की स्मृति में समरसता रथ अभियान शुरू करेगी।
दलित मतदाताओं के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करना मुख्य उद्देश्य।
2024 विधानसभा चुनाव में हारी सीटें वापस पाने का प्रयास।
राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी मंगलवार से राज्य के सभी जिलों में संत रविदास की स्मृति में समरसता रथ निकाल रही है।
भाजपा इस रथ के जरिए बूथ स्तर तक जाएगी और संत रविदास के संदेश पहुंचाएगी। समरसता और मानवता के इस संदेश के जरिए पार्टी अनुसूचित जाति (एससी) मतदाताओं के बीच दोबारा पैठ बनाने की कोशिश भी करेगी।
वर्ष 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में एससी समुदाय के लिए आरक्षित नौ सीटों में से पांच सीटें पार्टी हार गई थी, जबकि 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में इनमें से चार सीटें और कुल छह सीटें भाजपा के पास थीं।
विधानसभा के पिछले चुनाव में पार्टी के तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी चंदनकियारी सुरक्षित सीट से चुनाव हार गए थे।
कांके जैसी शहरी सीट पर लगातार जीतती रही भाजपा को पिछली बार हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत हो रहे इस अभियान के जरिए प्रदेश भाजपा दलित मतदाताओं को दोबारा से जोड़ने में लगी है।
25 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में दलित मतदाताओं का प्रभाव
राज्य में दलित या अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या 10 प्रतिशत से अधिक है। इनके लिए नौ विधानसभा सीटें सुरक्षित हैं। लेकिन एससी समुदाय के मतदाताओं की उपस्थिति 25 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में जीत हार में निर्णायक होती है।
देवघर विधानसभा सीट एससी के लिए सुरक्षित है। इससेे सटे मधुपुर और सारठ, गोड्डा जिले का महगामा, पलामू में डाल्टनगंज और गढ़वा, गिरिडीह में बगोदर जैसे विधानसभा क्षेत्रों में एससी समुदाय के मतदाताओं की संख्या जीत-हार में निर्णायक होती है।
खबरें और भी
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लातेहार के पूर्व विधायक बैद्यनाथ राम को राज्यसभा भेजकर दलित मतदाताओं में अपनी पैठ मजबूत करने की रणनीति बनाई है।
ऐसे में संत रविदास का संदेश लेकर बूथों तक पहुंचे भाजपा नेता अनुसूचित जाति समुदाय में फिर से मजबूत होने का प्रयास करेंगे।
विधानसभा चुनावों में एससी सुरक्षित सीटों पर भाजपा की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र - वर्ष 2024 बनाम वर्ष 2019
| विधानसभा क्षेत्र | वर्ष 2024 | वर्ष 2019 |
|---|---|---|
| चतरा | लोजपा | राजद |
| सिमरिया | भाजपा | भाजपा |
| छतरपुर | कांग्रेस | भाजपा |
| लातेहार | भाजपा | झामुमो |
| कांके- | कांग्रेस | भाजपा |
| जुगसलाई | झामुमो | झामुमो |
| देवघर | राजद | भाजपा |
| जमुआ | भाजपा | भाजपा |
| चंदनकियारी | झामुमो | भाजपा |