विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड सरकार कराएगी Physics Wallah, edX, Unacademy से पढ़ाई; 100 कॉलेजों में स्मार्ट क्लासरूम

Published: Mon, 06 Apr 2026 08:01 AM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2026 08:29 PM (IST)

झारखंड सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों में डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा दे रही है। इसके तहत फीजिक्सवाला, अनएकेडमी और ईडीएक्स जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को मान्यता मिलेगी। Jharkhand Top News

झारखंड में उच्च शिक्षा के लिए डिजिटल लर्निंग को मिलेगा बढ़ावा। (विजुअल: एआई जेनरेटेड)

झारखंड में उच्च शिक्षा के लिए डिजिटल लर्निंग को मिलेगा बढ़ावा। (विजुअल: एआई जेनरेटेड)

HighLights

  1. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे फीजिक्सवाला को मिलेगी मान्यता।

  2. 100 डिजिटल क्लासरूम, विश्वविद्यालयों में स्टूडियो बनेंगे।

  3. शिक्षकों को जनजातीय भाषाओं में सामग्री के लिए प्रोत्साहन।

नीरज अम्बष्ठ, रांची। उच्च शिक्षण संस्थानों में डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार न केवल अपनी संरचनाएं विकसित करेगी, बल्कि फीजिक्सवाला, अनएकेडमी, ईडीएक्स जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म को मान्यता प्रदान करेगी।

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने इसे लेकर योजना तैयार की है। इसके तहत विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षण के अधिक से अधिक विकल्प प्राप्त होंगे।

स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध डिजिटल शैक्षणिक सामग्री तथा विभाग व विश्वविद्यालयों द्वारा तैयार की जानेवाली शैक्षणिक सामग्री के अतिरिक्त थर्ड पार्टी ऑनलाइन प्लेटफार्म की सुविधा भी प्राप्त होगी।

पहले चरण में 100 कॉलेज शामिल होंगे 

विभाग ने राजकीय विश्वविद्यालयों के विभिन्न विभागों तथा अंगीभूत कालेजों में पूरी तरह डिजिटल क्लासरूम तैयार करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में इस वित्तीय वर्ष में ऐसे 100 डिजिटल क्लासरूम की व्यवस्था की जाएगी।

डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने सभी राजकीय विश्वविद्यालयों में एक-एक डिजिटल स्टूडियो स्थापित करने का निर्णय लिया है।

इस स्टूडियो में डिजिटल लर्निंग मेटेरियल वीडियो के रूप में तैयार किए जाएंगे। यहां से आनलाइन लेक्चर की भी व्यवस्था होगी। ''सिंगल स्टाप'' के रूप में यह ऑनलाइन सुविधा बहाल की जाएगी।

विभाग जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के शिक्षकों द्वारा इन विषयों में डिजिटल सामग्री तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रोत्साहन राशि देने का भी निर्णय लिया है। इसे लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है।

पुस्तकालयों को भी डिजिटली अपग्रेड किया जाएगा

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों एवं अंगीभूत कालेजों में उपलब्ध पुस्तकालयों को डिजिटल लाइब्रेरी के रूप में अपग्रेड करने का भी निर्णय लिया है।

इसके लिए विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। यहां पूर्व से उपलब्ध पुस्तकों को भी डिजिटल रूप दिया जाएगा ताकि दूसरे विश्वविद्यालयों व कालेजों के छात्र भी उसका आनलाइन लाभ ले सकें।

उपस्थिति की ऑनलाइन निगरानी

विभाग ने विश्वविद्यालयों एवं कालेजों में शिक्षकों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों के लिए डिजिटल बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को स़ुदृढ़ करने की भी योजना पर काम कर रहा है।

इसे सभी उक्त संस्थानों में अनिवार्य किया जाएगा। इससे विभाग इनकी उपस्थिति की ऑनलाइन ट्रैकिंग तथा मानिटरिंग कर सकेगा। उपस्थिति के लिए डैशबोर्ड की भी व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें- झारखंड में बंपर भर्ती: सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे 2000 नियुक्ति पत्र, कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति

यह भी पढ़ें- झारखंड में खुलेंगे सात नए प्रोफेशनल कॉलेज, 13 प्रखंडों से प्रस्ताव; 7 जिलों के उपायुक्त को टास्क

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।