विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में खुलेंगे सात नए प्रोफेशनल कॉलेज, 13 प्रखंडों से प्रस्ताव; 7 जिलों के उपायुक्त को टास्क

Published: Sat, 04 Apr 2026 01:17 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 07 Apr 2026 11:53 AM (GMT+05:30)

झारखंड सरकार युवाओं को रोजगारोन्मुखी डिग्री देने के लिए सात नए प्रोफेशनल कॉलेज स्थापित करेगी। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ...और पढ़ें

कॉलेज के लिए 13 प्रखंड से गया है प्रस्ताव। (तस्वीर: एआई जेनरेटेड)

कॉलेज के लिए 13 प्रखंड से गया है प्रस्ताव। (तस्वीर: एआई जेनरेटेड)

HighLights

  1. सरकार सात नए प्रोफेशनल कॉलेज स्थापित करेगी।

  2. युवाओं को रोजगारोन्मुखी डिग्री प्रदान की जाएगी।

  3. सात जिलों के 13 प्रखंडों का चयन हुआ।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार युवाओं को उद्योगों की वर्तमान आवश्यकता के अनुसार जाब ओरिएंटेड डिग्री प्रदान करने के लिए सात नए प्रोफेशनल कालेज खोलेगी।

राज्य के सात जिलों में एक-एक प्रोफेशनल कालेज की स्थापना की जाएगी, जिसे बहु-अनुशासनिक संस्थान का रूप दिया जाएगा।

सबसे बड़ी बात यह है कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने इन कालेजों की स्थापना के लिए इन जिलों के 13 प्रखंडो का चयन किया है। जमीन की उपलब्धता के आधार पर संबंधित प्रखंड में प्रोफेशनल कालेज की स्थापना की जाएगी।

रांची में तमाड़, बुढ़मू और लापुंग का चयन

विभाग ने रांची में प्रोफेशनल कालेज खोलने के लिए तमाड़, बुढ़मू तथा लापुंग का चयन किया है। इसी तरह, खूंटी के लिए अड़की प्रखंड का चयन किया गया है।

लातेहार में बरवाडीह, महुआडांड़ या बरियातु में से किसी एक प्रखंड में तथा चतरा में प्रतापपुर तथा हंटरगंज के बीच इस कालेज की स्थापना की जाएगी।

देवघर में सारवां, पलामू में पाटन प्रखंड

पलामू में पाटन प्रखंड, देवघर में सारवां तथा धनबाद में बाघमारा तथा तोपचांची प्रखंड का चयन इसके लिए किया गया है। अब विभाग इन सात जिलों के डीसी को पत्र भेजकर संबंधित प्रखंडों में जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश देगा।

साथ ही योजना की प्रशासनिक स्वीकृति की समानांतर कार्रवाई की जाएगी। राज्य में प्रोफेशनल कालेजों की भारी कमी है।

साथ ही यहां की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ऐसे कालेजों की स्थापना की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

विधानसभा में भी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में इस कालेज की स्थापना की मांग करते रहे हैं। बताते चलें कि हाल के वर्षों में राज्य में नए इंजीनियरिंग कालेज तो खुले हैं, लेकिन प्रोफेशनल कालेज की स्थापना नहीं हो पाई है।

ये संस्थान खुलने पर इनमें स्थानीय आर्थिक क्षमता और उभरती क्षेत्रीय मांगों के अनुरूप जाब ओरिएंटेड और क्षेत्रीय रूप से प्रासंगिक व्यावसायिक कोर्स संचालित किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- झारखंड में उत्पाद सिपाही एडमिट कार्ड और JTET के लिए आवेदन की तारीखें जारी

यह भी पढ़ें- झारखंड में बंपर भर्ती: सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे 2000 नियुक्ति पत्र, कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति

यह भी पढ़ें- झारखंड सरकार कराएगी Physics Wallah, edX से पढ़ाई, पहले चरण में 100 कॉलेजों में स्मार्ट क्लासरूम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।