विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में उत्पाद सिपाही एडमिट कार्ड 9 से डाउनलोड करें, JTET के लिए आवेदन की तारीखें जारी

Published: Mon, 06 Apr 2026 09:46 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 06 Apr 2026 05:23 PM (GMT+05:30)

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) और झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। झारखंड शिक्षक पात्रता ...और पढ़ें

झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण घोषणा।

झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण घोषणा।

HighLights

  1. JTET 2026 आवेदन 21 अप्रैल से 21 मई तक।

  2. उत्पाद सिपाही प्रवेश पत्र 9 अप्रैल से डाउनलोड करें।

जागरण टीम, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) और झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने राज्य के युवाओं के लिए दो महत्वपूर्ण सूचनाएं जारी की हैं।

एक तरफ जहां उत्पाद सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि घोषित कर दी गई है, वहीं दूसरी तरफ झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है।

JTET 2026: 21 अप्रैल से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली 2026 में किए गए प्रविधान के आलोक में प्रारंभिक विद्यालयों (प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय) में शिक्षक के पद पर नियुक्ति की पात्रता की जांच के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

इस परीक्षा में शामिल होने से संबंधित योग्यता, अहर्ता, पाठ्यक्रम, भाषा, पात्रता मानदंड आदि की जानकारी के लिए झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली 2026 परिषद की बेवसाइट पर उपलब्ध है।

जिसका अवलोकन किया जा सकता है। योग्य एवं अहर्ताधारी अभ्यर्थियों से शामिल होने के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन प्रपत्र 21 अप्रैल से 21 मई तक आमंत्रित किए गए हैं।

जिन अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व प्रकाशित विज्ञप्ति संख्या 30/2024 के आलोक में शुल्क के साथ आवेदन प्रपत्र भरे गए हैं, उनके लिए भी आवेदन प्रपत्र पुनः भरा जाना अनिवार्य होगा।

उक्त अभ्यर्थी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली 2026 में उल्लिखित प्रविधान के अनुसार नए रुप से भाषा एवं नियमावली के अनुसूची-1 के अनुरुप भाषा-2 का चयन करेंगे।

साथ ही पोर्टल पर अन्य वांछनीय जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे। इन आवेदकों को अलग से कोई भी शुल्क देय नहीं होगा।

उत्पाद सिपाही नियुक्ति: 9 से डाउनलोड होगा प्रवेश पत्र 

झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत इसकी लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी नौ अप्रैल से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

यह परीक्षा 12 अप्रैल को राज्य के आठ जिलों में आयोजित की जानी है। इनमें रांची, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, बोकरो, धनबाद, देवघर एवं दुमका जिला सम्मिलित हैं।

आयोग ने परीक्षा केंद्र से संबंधित शहर की सूचना प्राप्त करने के लिए लिंक आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया है। आयोग ने अभ्यर्थियों को यह भी सूचना दी है कि प्रवेश पत्र डाक अथवा किसी अन्य माध्यम से उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Science Quiz: झारखंड में 8वीं से डिप्लोमा तक के कोई भी छात्र ले सकते हैं भाग, 50 हजार तक के पुरस्कार

यह भी पढ़ें- झारखंड में खुलेंगे सात नए प्रोफेशनल कॉलेज, 13 प्रखंडों से प्रस्ताव; 7 जिलों के उपायुक्त को टास्क

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।