Science Quiz: झारखंड में 8वीं से डिप्लोमा तक के कोई भी छात्र ले सकते हैं भाग, 50 हजार तक के पुरस्कार
झारखंड सरकार का उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग पहली बार साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्विज आयोजित कर रहा है। आठवीं कक्षा से डिप्लोमा तक के छात्र इसमें भाग ले सक ...और पढ़ें

एक जुलाई से शुरू होगा पंजीकरण, प्रतिभागियों को दो सदस्यों की बनानी होगी टीम।
HighLights
आठवीं से डिप्लोमा छात्रों के लिए साइंस क्विज।
विजेताओं को 50 हजार रुपये तक का इनाम मिलेगा।
पंजीकरण 1 जुलाई से, रांची में होगा समापन।
राज्य ब्यूरो, रांची। विज्ञान एवं प्रावैधिकी में रुचि रखनेवाले छात्रों को दो हजार से लेकर 50 हजार रुपये की इनाम राशि जीतने का अच्छा अवसर है। राज्य सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग पहली बार साइंस एंड टेक्नोलाजी क्विज आयोजित करेगा, जिसमें यह अवसर मिल सकता है।
विभाग ने इस योजना की रुपरेखा तैयार कर ली है, जिसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है। नए शैक्षणिक सत्र में यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विभाग ने इस प्रतियोगिता का थीम 'विजय की ओर मार्ग' रखा है।
योजना की तैयार रुपरेखा के अनुसार, क्विज प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित की जाएगी। पहली श्रेणी में आठवीं से 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित होगी।
इसी तरह, दूसरी श्रेणी में 11वीं, 12वीं तथा आइटीआइ और तीसरी श्रेणी में पालीटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित होगी। एक ही संस्था के छात्रों के लिए भागीदारी केवल दो सदस्यों की टीम के लिए अनुमान्य होगी।
फाइनल में पहुंचनेवाली 72 टीमों को पांच-पांच हजार पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं, फाइनल प्रतियोगिता के पहले तीन विजेताओं को क्रमश: 50 हजार, 30 हजार तथा 20 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
इन चरणों में आयोजित होगी प्रतियोगिता
- पहले चरण में प्रतिभागियों को दो सदस्याें की टीम बनाकर जेसीएसटीआइ के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण एक जुलाई से शुरू होगा।
- इसके बाद आनलाइन प्रारंभिक प्रश्नोत्तरी होगी, जिसमें विज्ञान एवं प्रावैधिकी की मूल बातें, नवाचार, भारतीय वैज्ञानिक और सामयिक घटनाओं को कवर करने वाली आनलाइन प्रतियोगिता होगी।
- प्रत्येक जिला से शीर्ष प्रदर्शन करनेवाली टीमें (श्रेणी-1 एवं श्रेणी-2) और पूरे राज्य की शीर्ष 24 टीमें (श्रेणी-3) फाइनल के लिए चयनित होगी। इस तरह, कुल 72 टीमें फाइनल प्रतियोगिता के लिए योग्य होंगी।
- फाइनल प्रतियोगिता के तहत राजधानी रांची में तीन दिनों का कार्यक्रम होगा। इसमें पहले दो दिन उभरती प्रौद्योगिकी पर गहन विमर्श कार्यशाला में होगा। अंतिम दिन पेन-पेपर प्रश्नोत्तरी आयोजित की जाएगी।
नेशनल साइंस डे तथा नेशनल मैथेमेटिक्स डे के लिए काॅलेजों को अनुदान
राज्य के विश्वविद्यालयों, अंगीभूत कालेजों तथा पालीटेक्निक संस्थानों में प्रत्येक वर्ष नेशनल साइंस डे तथा नेशनल मैथेमेटिक्स डे का आयोजन होगा। इसके लिए प्रत्येक संस्थानों को राज्य सरकार एक-एक लाख रुपये अनुदान के रूप में देगी।
''सर ज्ञानेंद्र चंद्र घोष स्कीम पर सेलिब्रेशन आफ डेज आफ साइंटिफिक एंड टेक्नोलाजिकल इंंपारटेंस'' नाम से शुरू होनेवाली इस योजना के तहत दोनों विशेष अवसरों पर पोस्टर मेकिंग कंपटीशन, साइंस क्विज, साइंस ओलिंपियाड, फैकल्टी ट्रेनिंग, सेमिनार एवं वर्कशाप, साइंस एक्जीबिशन आदि का आयोजन किया जाएगा।
खबरें और भी
हर भाग लेनेवाले संस्थान से टाप दो परफार्मर को 30 हजार रुपये तक का नकद या अन्य पुरस्कार दिया जाएगा। बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष नेशनल साइंस डे 28 फरवरी तथा नेशनल मैथेमेटिक्स डे 22 दिसंबर को मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें- झारखंड में 45 शोध प्रस्तावों को मंजूरी: बंद खदानों के पानी से बिजली, बांस किसानों को AI बाजार
यह भी पढ़ें- झारखंड में पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों में 294 पदों पर भर्ती, JSSC और JPSC करेगी बहाली
यह भी पढ़ें- झारखंड के सरकारी स्कूलों में 8वीं तक के बच्चों को मिलेगी 23.22 करोड़ की स्टेशनरी, स्कूल किट के लिए रेट तय
यह भी पढ़ें- झारखंड में बीएड-एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा की नई तिथि घोषित, आवेदन की अंतिम तारीख भी बढ़ी