झारखंड में पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों में 294 पदों पर भर्ती, JSSC और JPSC करेगी बहाली
झारखंड के पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों में लंबे समय बाद नियुक्तियां होंगी। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने जेएसएससी को 294 अराजपत्रित पदों पर भर ...और पढ़ें

संस्थानों में लंबे समय बाद कर्मियों के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति।
HighLights
पॉलिटेक्निक संस्थानों में 294 अराजपत्रित पदों पर नियुक्ति होगी।
जेएसएससी को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने अधियाचना भेजी।
अभियंत्रण महाविद्यालयों में 126 सहायक प्राध्यापक पद भी भरे जाएंगे।
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य के अंभियंत्रण महाविद्यालयों तथा पालीटेक्निक संस्थानों में अराजपत्रित श्रेणी के विभिन्न पदों पर नियुक्ति होगी। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने कुल 294 पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेजी है।
आयोग द्वारा शीघ्र ही इन पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित कर आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। अराजपत्रित श्रेणी के जिन पदों पर नियुक्ति होगी उनमें कर्मशाला सहायक, फोरमैन, प्रयोगशाला सहायक आदि पद सम्मिलित हैं।
नियुक्ति लिखित परीक्षा के माध्यम से होगी। विभाग ने अधियाचना के साथ-साथ संबंधित नियमावली भी आयोग को भेजी है, जिसके तहत प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जानी है तथा नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जानी है।
इससे पहले विभाग की अधियाचना पर पालीटेक्निक संस्थानों में व्याख्याता के नियमित 349 तथा बैकलाग के छह पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई थी। लेकिन एकेडमिक अंकों के आधार पर तय अंकों में विवाद होने के कारण विभाग की अनुशंसा पर नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित कर दी गई।
अब नियमावली में संशोधन के बाद नए सिरे से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग ने अभियंत्रण महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के 126 नियमित बैकलाग पदों पर नियुक्ति के लिए भी अधियाचना जेपीएससी को भेजी है।
वहीं, जेपीएससी द्वारा विभाग की अधियाचना पर 11 बैकलाग पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जेपीएससी ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। बताते चलें कि राज्य के पालीटेक्निक संस्थानों में अराजपत्रित पदाधिकारियों के पद लंबे समय से रिक्त हैं। इन पदों पर नियुक्ति की लगातार मांग उठ रही थी।
यह भी पढ़ें- झारखंड में बीएड-एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा की नई तिथि घोषित, आवेदन की अंतिम तारीख भी बढ़ी
यह भी पढ़ें- अब हर महीने तय होगी पढ़ाई: झारखंड में सरकारी स्कूलों के लिए नया सिलेबस जारी
यह भी पढ़ें- फर्जी अधिकारी बनकर NRI कोटे में एडमिशन का झांसा, RIMS के नाम पर करोड़ों की ठगी; रांची दंपती पर केस