Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब हर महीने तय होगी पढ़ाई: झारखंड में सरकारी स्कूलों के लिए NEP 2020 के तहत नया सिलेबस जारी

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 10:08 AM (IST)

    जेसीईआरटी ने झारखंड के सरकारी स्कूलों के लिए 2026-27 सत्र का कक्षा 1 से 12 तक का विच्छेदित पाठ्यक्रम जारी किया है। इसका उद्देश्य चरणबद्ध और परिणामोन्म ...और पढ़ें

    झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब नए विच्छेदित पाठ्यक्रम से होगी पढ़ाई। (फोटो: फाइल)

    झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब नए विच्छेदित पाठ्यक्रम से होगी पढ़ाई। (फोटो: फाइल)

    HighLights

    1. जेसीईआरटी ने 2026-27 सत्र का नया विच्छेदित पाठ्यक्रम जारी किया।

    2. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रैक्टिकल शिक्षा पर जोर।

    3. शिक्षकों को पाठ्य योजना बनाना अनिवार्य, वेतन रुक सकता है।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) ने सरकारी स्कूलों के लिए कक्षा एक से 12वीं का शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विच्छेदित पाठ्यक्रम (स्पिलिट-अप सिलेबस) जारी कर दिया है।

    परिषद के निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों, जिला शिक्षा अधीक्षकों आदि का पत्र लिखकर इस विषयवार विच्छेदित पाठ्यक्रम के अनुसार ही स्कूलों में पढ़ाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सामान्य स्कूलों के साथ-साथ सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस के लिए भी विच्छेदित पाठ्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें प्रत्येक माह पढ़ाई का पूरा ब्लू प्रिंट है।

    इसका स्कूलों में प्रभावी क्रियान्वयन तथा जे गुरुजी ऐप पर माहवार प्रविष्टि भी अनिवार्य किया गया है। इस विच्छेदित सिलेबस का उद्देश्य स्कूलों में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को चरणबद्ध, सुव्यवस्थित, परिणामोन्मुख एवं अधिगम प्रतिफल केंद्रित बनाना है।

    नौंवी से 12वीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल जरूरी

    इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के आलोक में विशेषकर नौंवी से 12वीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल तथा एक्टिविटी आधारित शिक्षण को पृथक एवं अनिवार्य रूप से समाविष्ट किया गया है। सिलेबस के साफ्ट कापी भेजे जाने के साथ-साथ इसे स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा जैक की वेबसाइट तथा जे गुरुजी ऐप पर भी उपलब्ध कराया गया है।

    जेसीईआरटी ने इसके लिए कक्षावार लिंक भी प्रकाशित किया है। बताते चलें कि नए शैक्षणिक सत्र के लिए सभी शिक्षकों को विषयवार पाठ्य योजना भी तैयार करना है।

    पाठ्य योजना तैयार नहीं करनेवाले शिक्षकों या पारा शिक्षकों का मई माह का तक का वेतन, मानदेय रुका रहेगा। झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक शशि रंजन ने इसे लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला शिक्षा अधीक्षकों को निर्देश जारी किया है।

    उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र के पहले दो माह अप्रैल और मई में विद्यालयों में आधारभूत आरंभिक कक्षाओं के आयोजन के भी निर्देश दिए हैं। इसे लेकर पहले ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया जा चुका है।

    यह भी पढ़ें- झारखंड के सरकारी स्कूलों में 8वीं तक के बच्चों को मिलेगी 23.22 करोड़ की स्टेशनरी, स्कूल किट के लिए रेट तय

    यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूलों की पुस्तकों के कवर में दिखेगी झारखंड और जनजातीय संस्कृति की झलक, देखें क्या-क्या बदल जाएगा

    यह भी पढ़ें- झारखंड के स्कूलों में विषयवार पाठ्य-योजना न बनाने पर शिक्षकों का अप्रैल-मई का वेतन वेतन रुकेगा

    यह भी पढ़ें- झारखंड में बीएड-एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा की नई तिथि घोषित, आवेदन की अंतिम तारीख भी बढ़ी

    खबरें और भी