Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के सरकारी स्कूलों में 8वीं तक के बच्चों को मिलेगी 23.22 करोड़ की स्टेशनरी, स्कूल किट के लिए रेट तय

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 10:03 AM (IST)

    झारखंड के स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को 23.22 करोड़ रुपये की स्टेशनरी किट वितरित की जाएगी। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिलों को र ...और पढ़ें

    कक्षा एक से आठ के बच्चों को मिलेगा लाभ, सामग्री की दर तय। (तस्वीर: सांकेतिक)

    कक्षा एक से आठ के बच्चों को मिलेगा लाभ, सामग्री की दर तय। (तस्वीर: सांकेतिक)

    HighLights

    1. कक्षा 1-8 के सभी बच्चों को मिलेगा लाभ।

    2. 23.22 करोड़ रुपये की स्टेशनरी वितरित होगी।

    3. किट में पेंसिल, रबर, कटर, पेन शामिल।

    राज्य ब्यूरो, रांची। सरकारी विद्यालयों में पढ़नेवाले कक्षा एक से आठ के बच्चों के बीच 23.22 करोड़ रुपये की स्टेशनरी वितरित की जाएगी। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिलों को राशि आवंटित करते हुए स्कूल किट के अंतर्गत उपलब्ध कराई जानेवाली सामग्री की दर तय कर दी है।

    राज्य सरकार अपने बजट से स्कूल किट योजना के तहत राशि देती है, जिसमें स्टेशनरी के लिए यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए हैै। स्कूल किट योजना के तहत बच्चों को नोटबुक तथा स्कूल बैग भी दिए जाते हैं, जिसके लिए अलग राशि आवंटित की गई है।

    इस योजना के तहत बच्चों को स्कूल किट में पेंसिल, रबर, कटर, कलम तथा इंस्ट्रूमेंट बाक्स दिए जाते हैं। पेंसिल, रबर, कटर तथा कलम की संख्या तीन से पांच हो सकती है। पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों को इंस्ट्रूमेंट बाॅक्स नहीं दिया जाएगा।

    इन दाेनों कक्षाओं के लिए प्रति बच्चे 25 रुपये की राशि पेंसिल, रबर, कटर और कलम के लिए निर्धारित की गई है। अन्य कक्षाओं की बात करें तो कक्षा तीन से पांच के बच्चों के लिए पेंसिल, रबर, कटर और कलम के लिए 50 रुपये तथा इंस्ट्रूमेंट बाॅक्स के लिए 30 रुपये अर्थात कुल 80 रुपये की राशि निर्धारित की गई है।

    खबरें और भी

    105 रुपये की राशि निर्धारित

    इसी तरह, कक्षा छह से आठ के बच्चों के लिए प्रति बच्चा पेंसिल, रबर, कटर और कलम के लिए 75 रुपये तथा इंस्ट्रूमेंट के लिए 30 रुपये अर्थात कुल 105 रुपये की राशि निर्धारित की गई है।

    स्कूल किट का क्रय तथा वितरण पांच मार्च 2019 को योजना के क्रियान्वयन के लिए जारी संकल्प के अनुसार करने के निर्देश दिए गए हैं।

    इधर, राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्कूल किट योजना के लिए 136.91 करोड़ रुपये की राशि का प्रविधान किया है। इसमें स्कूल बैग, नोटबुक तथा अन्य स्टेशनरी के लिए राशि निर्धारित है।

    यह भी पढ़ें- झारखंड के स्कूलों में विषयवार पाठ्य-योजना न बनाने पर शिक्षकों का वेतन रुकेगा

    यह भी पढ़ें- 10 लाख सीड बॉल से झारखंड में जंगल होंगे हरे-भरे, ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार; हेलिकॉप्टर-ड्रोन से छिड़काव