यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cabinet Expansion: सस्पेंस के बीच कांग्रेस नेता ने बता दी अंदर की बात, कैबिनेट विस्तार से पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज
Jharkhand Cabinet expansion कांग्रेस नेता सह सांसद राहुल गांधी 14 और 15 फरवरी को गढ़वा और पलामू में रोड शो करेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात् ...और पढ़ें

HighLights
- 14-15 फरवरी गढ़वा वर पलामू में रोड शो करेंगे राहुल गांधी
- 15 फरवरी को पलामू के छतरपुर के इलाके में रोड शो करेंगे
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 14 और 15 फरवरी को गढ़वा और पलामू में रोड शो करेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर के रामानुजगंज इलाके से 14 फरवरी को सुबह आठ बजे के करीब गढ़वा के रंका के इलाके में प्रवेश करेगी।
14 फरवरी को राहुल गांधी गढ़वा शहर में रोड शो करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी दोपहर तीन बजे के करीब पलामू के विश्रामपुर के इलाके में दाखिल होंगे। बी मोड़ पर आम लोगों से संवाद स्थापित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी पलामू के नावाबाजार के इलाके में रात्रि विश्राम करेंगे।
5 फरवरी को छतरपुर में रोड शो करेंगे राहुल गांधी
रात्रि विश्राम करने के बाद राहुल गांधी 15 फरवरी को सुबह 8 बजे पलामू के छतरपुर के इलाके में रोड शो करेंगे। वहां छात्रों, युवाओं और किसानों से संवाद करेंगे। इसके बाद हरिहरगंज में रोड शो करेंगे। उसके बाद बिहार के औरंगाबाद के इलाके में प्रवेश कर जाएंगे।
राहुल गांधी के सफल आयोजन में कांग्रेस की टीम लगी हुई है। कांग्रेस कोटा से निवर्तमान मंत्री रामेश्वर उरांव पलामू व गढ़वा जिले में कैंप किए हुए हैं। उन्होंने परिसदन में बताया कि अबतक राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अधिकारिक रुट पूर्ववत है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी कांग्रेसी लगे हुए है।
खबरें और भी
कांग्रेस नेता ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर क्या कहा
निश्चित रूप से गढ़वा और पलामू जिला में भारत जोड़ो न्याय यात्रा सफल होगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन सरकार में मंत्री बनाना या नहीं बनाना पार्टी हाइकमान के हाथों में है। जहां तक झारखंड में कांग्रेस किस लोकसभा या विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।
यह निर्णय पार्टी हाइकमान संबंधित घटक दल के साथ बैठक कर लेगी। मौके पर कांग्रेस के भीम कुमार, रुद्र शुक्ला व पंकज तिवारी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: Jharkhand Crime: झरिया में बंदूक की नोक पर डकैती, बदमाश लाखों लूट कर हुए फरार; परिवारों को भी जमकर पीटा
ये भी पढ़ें: Champai Soren: हेमंत से अलग रास्ते पर चले मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, अब झारखंड की चमकेगी किस्मत! कर दिया बड़ा एलान