यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Politics: चंपई कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस का पेंच, दिल्ली में तय होंगे मंत्री; क्या हेमंत सोरेन की भाभी की चमकेगी किस्मत?
Jharkhand News झारखंड में कैबिनेट का विस्तार अब 16 फरवरी को हो सकता है। कांग्रेस विधायकों में मंत्री पद को लेकर भारी खींचतान चल रही है। इस चक्कर में च ...और पढ़ें

HighLights
- अंतिम समय में यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया
- अब 16 फरवरी को मंत्रियों के शपथग्रहण की नई तिथि निर्धारित
राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Cabinet Expansion झारखंड में राजनीतिक उलटफेर के बाद कांग्रेस (Congress) विधायकों में मंत्री पद को लेकर भारी खींचतान चल रही है। इस चक्कर में चंपई सोरेन (Champai Soren) सरकार का कैबिनेट विस्तार अटक गया है। गुरुवार को मंत्रियों का शपथग्रहण होना था, लेकिन कांग्रेस के मंत्रियों के नाम तय नहीं होने के कारण अंतिम समय में यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
अब 16 फरवरी को मंत्रियों के शपथग्रहण की नई तिथि निर्धारित की गई है। ऐसे में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व ही तय करेगा कि किन विधायकों को मंत्री बनाया जाना है। मामला अब दिल्ली शिफ्ट हो गया है। कांग्रेस के इरफान अंसारी समेत कई अन्य विधायक हेमंत सरकार के समय भी स्वयं को मंत्री बनाने के लिए संगठन पर दबाव डालते रहे हैं।
इस बार भी वह इस मुद्दे पर खुलकर सामने आए हैं। झामुमो (Jharkhand Mukti Morcha) ने अपने मंत्रियों के नाम तय कर लिए हैं। इनमें ज्यादातर वही चेहरे हैं, जो हेमंत सरकार (Jharkhand Politics Hemant Soren) में थे। वहीं, कुछ नए चेहरों को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन की है।
ओबीसी कांग्रेस ने अकेला यादव को मंत्री बनाने की मांग की
बता दें कि चौपारण (हजारीबाग) में कांग्रेस नेताओं ने बरही विधायक सह निवेदन समिति सभापति के अकेला यादव को मुख्यमंत्री से मंत्री बनाने की मांग की। ओबीसी प्रतिनिधिमंडल नवनियुक्त मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मुलाकात भी करेंगे।
खबरें और भी
जिला अध्यक्ष ने बताया कि विकास पुरुष के लिए चर्चित विधायक अकेला यादव को वरिष्ठता के आधार पर ओबीसी से कोटे मंत्री बनाया जाए। इससे झारखंड राज्य के उतरी छोटा नागपुर प्रमंडल में कांग्रेस संगठन को बहुत ही मजबूती मिलेगी।
इससे पिछड़े ओबीसी वर्ग के लोगों को कांग्रेस के प्रति झुकाव बढेगा। ओबीसी वर्ग के लोगों न्याय के लिए हमेशा तत्पर रहें हैं।
यह भी पढ़ें-
Hemant Soren ने चंपई को इसलिए बना दिया CM, झामुमो सांसद ने बता दी असली वजह; अब ये है टारगेट