यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Cabinet: कांग्रेस कोटे से इरफान अंसारी का मंत्री बनना लगभग तय, रेस में दीपिका पांडेय सिंह का भी नाम
Jharkhand Political News झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस को एक मंत्री पद दिया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली में चुनाव को लेकर समीक ...और पढ़ें

HighLights
- झामुमो अपने पास रखेगा ग्रामीण विकास विभाग
- कांग्रेस को कोई अन्य विभाग दिया जा सकता है
- विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक हुई
राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस कोटे से अगले मंत्री के तौर पर जामताड़ा के विधायक डा. इरफान अंसारी का नाम लगभग तय होता दिख रहा है। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में दीपिका पांडेय सिंह का नाम भी तेजी से चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार जिन नेताओं का नाम मंत्री के लिए उभरकर सामने आ रहा है, उन्हीं में से किसी एक के नाम पर मुहर लगाई जाएगी। कांग्रेस में और कोई नाम सामने नहीं है। इसी बीच चर्चा यह भी है कि ग्रामीण विकास विभाग झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने पास रखेगा।
इसके बदले कांग्रेस को कोई अन्य विभाग दिया जा सकता है। सोमवार को विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक के क्रम में मंत्री के नाम पर चर्चा हुई। नई दिल्ली जाने के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दावा किया था कि वहां से मंत्री के नाम निर्णय हो जाएगा।
इसी क्रम में डा. इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय सिंह का नाम सामने आया। चर्चा है कि इरफान अंसारी का नाम फाइनल हो गया है। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी।
यह भी पढ़ें -