Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand CM Changed: सीएम पद से हटने के बाद चंपई सोरेन को क्‍या मिलेगा? मंत्रिमंडल पर यहां पढ़ें अपडेट

    Updated: Wed, 03 Jul 2024 09:04 PM (IST)

    Jharkhand Politics हेमंत सोरेन जमानत मिलने के बाद एक बार फिर सीएम बनने जा रहे हैं। उन्‍हें आईएनडीआईए की मीटिंग में विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बा ...और पढ़ें

    झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे।
    झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे।

    HighLights

    1. इरफान को मिल सकता है कैबिनेट में मौका
    2. पूर्ण कैबिनेट का एक साथ होगा शपथग्रहण
    3. झामुमो से बैद्यनाथ राम की मंत्री बनने की चर्चा

    राज्य ब्यूरो, रांची। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे और इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। महागठबंधन की ओर से विधायक दल का नेता हेमंत सोरेन को चुन लिया गया है और इसकी सूचना राजभवन को भी दे दी गई है।

    राजभवन को भेजे गए पत्र में सात जुलाई को शपथग्रहण कराए जाने का आग्रह किया गया है। शपथग्रहण में एक साथ सभी मंत्री शपथ लेंगे। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर राजभवन से आग्रह किया गया है कि मोरहाबादी मैदान शपथ ग्रहण का आयोजन हो। गुरुवार तक स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी।

    गठबंधन में बड़ी भू‍मिका निभाएंगे चम्‍पाई

    सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन नहीं होंगे। उन्हें गठबंधन में कोई अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा वर्तमान में जितने भी मंत्री हैं उन सभी को एक साथ शपथ दिलाया जाएगा।

    कांग्रेस की ओर से डा. इरफान अंसारी और झामुमो की ओर से बैद्यनाथ राम के कैबिनेट में शामिल होने की चर्चा है। चर्चा यह भी है कि इस बार पूरी कैबिनेट का शपथग्रहण होगा अर्थात 12 मंत्री होंगे।

    यह भी पढ़ें - 

    Hemant Soren: चंपई सोरेन ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, 7 जुलाई को CM पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

    Jharkhand Politics: विधानसभा चुनाव में खेला नहीं होने देगी भाजपा! इन कद्दावर आदिवासी नेताओं पर चलेगी दांव

    खबरें और भी