तमिलनाडु गैस रिसाव हादसा: झारखंड के 42 मजदूरों की वापसी का इंतजाम, CM के निर्देश पर ट्रेन में स्पेशल कोच बुक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर तमिलनाडु गैस रिसाव हादसे में फंसे झारखंड के 42 श्रमिकों को सुरक्षित वापस लाया गया है। मृतका प्रीति देवी का पार्थ ...और पढ़ें
-1782843353539_m.webp)
झारखंड के मजदूर। फोटो X/migrantcell_JH
HighLights
तमिलनाडु गैस रिसाव से झारखंड के 42 श्रमिक सुरक्षित लौटे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई हुई।
मृतका प्रीति देवी का पार्थिव शरीर रांची लाया गया।
राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रम विभाग एवं राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष द्वारा तमिलनाडु गैस रिसाव हादसा में प्रभावित झारखंड के सभी 42 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कर ली गई है। सभी श्रमिक ट्रेन से झारखंड के लिए रवाना हो चुके हैं।
वहीं, हादसे में मृत प्रीति देवी का पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से रांची लाया गया। तमिलनाडु सरकार के सहयोग से मृतका का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम हवाई मार्ग से बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची पहुंचा। सरकार द्वारा एयरपोर्ट पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी, जिसके माध्यम से पार्थिव शरीर को ससम्मान उनके गृह जिला धनबाद भेजे जाने की तैयारी थी।
अमोनिया गैस के रिसाव से हादसा, रेस्क्यू के लिए ज्वाइंट ऑपरेशन
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में स्थित सेंट पीटर्स एंड आल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स फैसिलिटी में 21 जून 2026 को हुई अमोनिया गैस रिसाव हादसा पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने झारखंड के श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करते हुए श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण विभाग के सचिव व श्रमायुक्त के मार्गदर्शन में नियंत्रण कक्ष ने तिरुवल्लूर जिला प्रशासन, तमिलनाडु श्रम विभाग, रेलवे बोर्ड, दक्षिण रेलवे तथा अस्पताल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू और राहत अभियान चलाया।
खबरें और भी
इस औद्योगिक हादसे में झारखंड के कुल 42 प्रवासी श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जिन्होंने अपने गृह राज्य लौटने की इच्छा व्यक्त की। झारखंड सरकार के विशेष अनुरोध और सतत समन्वय के बाद, रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेन अलप्पुझा–धनबाद एक्सप्रेस में झारखंड के श्रमिकों के लिए एक विशेष स्लीपर कोच स्वीकृत किया गया।
इसके बाद मंगलवार को सभी 42 श्रमिक चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से सकुशल झारखंड के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। यात्रा के दौरान इन श्रमिकों के लिए पैंट्री कार के माध्यम से भोजन-पानी तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त रेलवे सुरक्षा बल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है।
मुआवजा और वैधानिक लाभ दिलाने की कार्रवाई जारी
झारखंड सरकार पीड़ित परिवारों के साथ इस दुख की घड़ी में मजबूती से खड़ी है। राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष द्वारा नियोक्ता और संबंधित अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है, ताकि मृतका के परिजनों को नियमानुसार देय उचित मुआवजा और अन्य सभी वैधानिक लाभ जल्द से जल्द उपलब्ध कराए जा सके।