Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मनोहरपुर में रफ्तार का कहर: सड़क किनारे जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर ही तोड़ा दम

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 10:48 PM (IST)

    मनोहरपुर-आनंदपुर मार्ग पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे चल रहे 40 वर्षीय जगन्नाथ सिंह को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. मनोहरपुर-आनंदपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने पैदल व्यक्ति को रौंदा।

    2. पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन की तलाश शुरू की।

    संवाद सूत्र, मनोहरपुर। झारखंड में मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग पर रफ्तार का एक और कहर देखने को मिला है। मंगलवार की रात करीब 8 बजे उंधन फॉरेस्ट चेक नाका के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात सवारी वाहन ने सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को रौंद डाला। इसमें व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
     
    मृतक की पहचान मनोहरपुर थाना क्षेत्र के उंधन (अंधन) गांव निवासी 40 वर्षीय जगन्नाथ सिंह उर्फ झंझट सिंह के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जगन्नाथ सिंह अपने घर की ओर पैदल सड़क किनारे जा रहा था। 
     
    इसी दौरान आनंदपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार सवारी गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जगन्नाथ वाहन के नीचे कुचल गया। 
     
    हादसे के बाद उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक वाहन सहित तेज रफ्तार में आनंदपुर की ओर फरार हो गया।


    घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस प्रशासन द्वारा आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे आधिकारिक तौर पर मृत घोषित कर दिया।

    मनोहरपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर फरार वाहन की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें- गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर पिकअप वैन से टक्कर, दो बाइक सवार युवकों की मौत; हाल ही में हुआ था निकाह

    यह भी पढ़ें- VIDEO: सड़क किनारे चल रही युवती को ट्रैक्टर ने कुचला, चक्रधरपुर में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

    यह भी पढ़ें- ‘मौत का हाईवे’ बना बारलोंग-बुधबाजार मार्ग, 3 दिनों में 11 मौतें; अब DC की पहल से बदलेगी सूरत