विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों से कहा- अपराध नियंत्रण में कोताही बर्दाश्त नहीं

Published: Thu, 18 Jul 2024 11:23 AM (IST)

हेमंत सोरेन ने बुधवार को रांची में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की। मीटिंग का मेन एजेंड क्राइम ...और पढ़ें

पत्नी कल्पना सोरेन के साथ झारखंड के CM हेमंत सोरेन (फाइल फोटो- ANI)
पत्नी कल्पना सोरेन के साथ झारखंड के CM हेमंत सोरेन (फाइल फोटो- ANI)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा- अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाएं, करें सख्त कार्रवाई
  2. पर्व- त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें, विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता
  3. हेमंत सोरेन ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की हाई लेवल मीटिंग

राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं का जाएगी। वे बुधवार को अपने आवासीय कार्यालय में वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने झारखंड आरक्षी एवं झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा समेत चल रही अन्य नियुक्ति प्रक्रियाओं के संबंध में भी जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में भयमुक्त वातावरण बनाएं। अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए सभी ठोस कदम उठाएं। आपराधिक कांडों में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। अपराध नियंत्रण की दिशा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान वैसे असामाजिक तत्वों की विशेष निगरानी की व्यवस्था करें, जो अशांति फैलाने की साजिश रचने की कोशिश करते हैं। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, एडीजी आरके मलिक, एडीजी सुमन गुप्ता, सचिव मनोज कुमार, आईजी प्रभात कुमार एवं पंकज कंबोज मौजूद थे ।

मिशन मोड में काम करें अधिकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नई कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने जा रही है। इसमें 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की एक महत्वपूर्ण योजना भी शामिल है। इस योजना को शुरू करने तथा लाभुकों के चयन की सभी प्रक्रिया अविलंब पूरी करें।

उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए मिशन मोड में काम करें। इन कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम दिखना चाहिए। सरकार की योजनाएं यहां की जनता को आगे बढ़ाने के साथ राज्य के विकास को गति देने के लिए है।

नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करें

मुख्यमंत्री ने बैठक में झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा-2023 और झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की चल रही प्रक्रिया की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आरक्षी और उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए। इन नियुक्तियों में पूरी पारदर्शिता और गोपनीयता बरती जाए। इसमें किसी भी तरह की अनियमितता और गड़बड़ी नहीं हो, इसे भी सुनिश्चित करें।

उन्होंने पुलिस, होमगार्ड, वन और उत्पाद जैसी समान सेवाओं की नियुक्ति प्रक्रिया में एकरूपता लाने का निर्देश दिया। कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में गति लाने के लिए यह काफी जरूरी है। इससे युवाओं को भी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने में सहूलियत होगी।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics: 'सपने देख रही बीजेपी, घबरा गए हैं शिवराज-हिमंत'; JMM का भाजपा नेताओं पर निशाना

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics: 'चंपई सोरेन का पॉलिटिकल मर्डर किया...', हिमंत बिस्वा सरमा का CM हेमंत पर बड़ा हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।