Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में मुख्यमंत्री दोपहिया वाहन पेट्रोल सब्सिडी योजना होगी बंद, 10 करोड़ का बजट बेकार

    Updated: Sat, 16 May 2026 10:25 AM (GMT+05:30)

    झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री दोपहिया वाहन पेट्रोल सब्सिडी योजना फरवरी 2026 से बंद कर दी जाएगी। लाभार्थियों की कम रुचि और योजना के पूरी तरह क्रियाशील न ...और पढ़ें

    झारखंड में दो पहिया वाहन के लिए मुख्यमंत्री पेट्रोल सब्सिडी योजना बंद। फाइल फोटो

    झारखंड में दो पहिया वाहन के लिए मुख्यमंत्री पेट्रोल सब्सिडी योजना बंद। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री दोपहिया वाहनों के लिए पेट्रोल क्रय अनुदान योजना’ को फरवरी 2026 से संचालित नहीं रखने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग से मांगे गए आरटीआइ से सामने आई है।

    इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता सुनील महतो ने विभाग से जानकारी मांगी थी। उनको मिले दस्तावेज में विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस योजना के लिए कुल दस करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था।

    इसमें अनुसूचित जनजाति के लिए पांच करोड़, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए चार करोड़ और अनुसूचित जाति के लिए एक करोड़ रुपये शामिल थे। विभागीय पत्र में साफ तौर पर लिखा है कि वर्तमान में लाभुकों द्वारा इस योजना में अभिरुचि नहीं ली जा रही है एवं योजना पूर्णरूपेण क्रियाशील नहीं है।

    इसी कारण यह योजना फरवरी 2026 से संचालित नहीं रहेगी। पिछले और चालू वित्तीय वर्ष में प्राप्त आवेदनों के आधार पर ही लाभ देने और तकनीकी कर्मियों के मानदेय भुगतान की स्वीकृति दी गई थी।

    विभाग ने सभी जिला आपूर्ति पदाधिकारियों एवं उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि योजना के तहत बाहरी स्रोत से रखे गए तकनीकी कर्मियों को नोटिस जारी कर कार्यमुक्त कर दिया जाए।

    प्रशासनिक व्यय और प्रचार पर खर्च

    दस्तावेजों के अनुसार, वर्ष 2021-22 से 2025-26 के बीच प्रचार-प्रसार, सेमिनार एवं प्रशिक्षण जैसे मदों में भी सरकार ने पर्याप्त राशि आवंटित की। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस मद में 12 करोड़ रुपये संशोधित (बजट अनुमान) था, जिसमें से 10.25 करोड़ आवंटित किए गए और 4.90 करोड़ रुपये व्यय किए गए। जिस योजना के प्रचार पर यह राशि खर्च की गई, वह योजना स्वयं लाभुकों की कम रुचि के कारण ठप हो गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- धनबाद में सांसद-मेयर की लड़ाई सड़क पर, मंच से अपनी ही विधायक पर बरसे भाजपा महानगर अध्यक्ष