Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड को मिलेंगे 319 असिस्टेंट प्रोफेसर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

    Updated: Sun, 17 May 2026 08:49 PM (IST)

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को 319 सहायक आचार्यों और 19 महिला पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह समारोह रांची के प्रोजेक्ट भवन सभागार में आ ...और पढ़ें

    हेमंत सोरेन। (फाइल फोटो)

    हेमंत सोरेन। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देंगे 319 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र।

    2. 19 महिला पर्यवेक्षकों को भी मिलेंगे नियुक्ति पत्र सोमवार को।

    3. नियुक्ति पत्र वितरण समारोह रांची के प्रोजेक्ट भवन में होगा।

    राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को सहायक आचार्य के पद पर नियुक्त 319 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

    साथ ही महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग के लिए नियुक्त महिला पर्यवेक्षक के पदों पर नियुक्त 19 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र देंगे। इसे लेकर प्रोजेक्ट भवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया है।

    सहायक आचार्य के पदों पर जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है, उनमें 158 अभ्यर्थियों का चयन इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य तथा 161 का चयन स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के पदों पर किया गया है।

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा पिछले वर्ष दिसंबर में ही की थी। इनकी जिला स्तर पर काउंसिलिंग के बाद नियुक्ति पत्र देने का निर्णय लिया गया।

    जिला स्तर पर चल रही काउंसलिंग

    इधर, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को लगभग एक हजार अन्य अभ्यर्थियों की भी नियुक्ति की अनुशंसा प्राप्त हुई है। इन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग जिला स्तर पर चल रही है। इन्हें अगले माह नियुक्ति पत्र दिए जाने की संभावना है।

    बताते चलें कि इससे पहले सहायक आचार्य के पदों पर कुल 10,213 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हो चुकी है। ये सहायक आचार्य विद्यालयों में पठन-पाठन करा रहे हैं।

    आयोग द्वारा आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, 2023 के माध्यम से कुल 26,001 पदों पर नियुक्ति होनी थी। लेकिन योग्य अभ्यर्थी नहीं होने से बड़ी संख्या में पद रिक्त रह गए हैं।

    अधिसंख्य पद पारा शिक्षक श्रेणी में रिक्त रहे हैं। इधर, महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग में महिला पर्यवेक्षक के पद के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों में से 237 अभ्यर्थियों को पिछले माह ही नियुक्ति पत्र मिल चुका है। प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद 19 अन्य अभ्यर्थियों को सोमवार को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पलामू का वीडियो, CM हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद बच्चों से मिलने पहुंचे DC

    खबरें और भी