Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल चुनाव परिणाम से पहले झारखंड में कांग्रेस कमेटी का होगा विस्तार, दिल्ली के चक्कर लगा रहे नेता

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 07:47 PM (GMT+05:30)

    झारखंड कांग्रेस बंगाल चुनाव परिणाम से पहले अपनी कमेटी का विस्तार करने की तैयारी में है। केंद्रीय नेतृत्व की व्यस्तता से बचने के लिए यह कदम उठाया जा रह ...और पढ़ें

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस। (फाइल फोटो)

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बंगाल चुनाव परिणाम से पहले कमेटी विस्तार की तैयारी अंतिम चरण में।

    2. शीर्ष नेता दिल्ली में अपने पसंदीदा कार्यकर्ताओं को शामिल कराने में जुटे।

    3. अगले चुनाव में उम्मीदवारों के चयन पर नियंत्रण स्थापित करने का लक्ष्य।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न पदों को लेकर कमेटी विस्तार की तैयारी अंतिम चरण में है। कोशिश है कि बंगाल चुनाव परिणाम के पूर्व कमेटी का विस्तार हो जाए।

    परिणाम आने के बाद केंद्रीय नेतृत्व की व्यस्तता बढ़ जाएगी और कमेटी के विस्तार को लेकर निर्णय लेना मुश्किल होगा।

    इस बीच, प्रदेश कांग्रेस के कई शीर्ष नेता नई दिल्ली की लगातार दौर लगा रहे हैं। इसे प्रस्तावित कमेटी विस्तार में अपनी पसंद के कार्यकर्ताओं को शामिल कराने के प्रयासों के तहत देखा जा रहा है।

    पसंद का हो उपाध्यक्ष और महासचिव

    कमेटी में अपने लोगों को शामिल कराने की कोशिश में जुटे इन सीनियर्स को हर लोकसभा क्षेत्र में अपनी पसंद का उपाध्यक्ष मनोनीत करवाना है तो जिलों में महासचिव भी अपनी पसंद का चाहिए।

    इस प्रकार पूरी टीम पर सीनियर नेता अपना अधिकार स्थापित करने में सफल होंगे। मकसद यह है कि अगले चुनाव में यही कमेटी उम्मीदवारों के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    बंगाल चुनाव का परिणाम आ जाने के बाद कांग्रेस नेताओं को बंगाल में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस चुनाव में भी करीब दो दर्जन नेताओं को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी दी गई है, जहां वे लगातार कैंप कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- झारखंड कांग्रेस में 'जंबो कमेटी' की तैयारी, 120 सदस्यों वाली टीम से हटेगा कार्यकारी अध्यक्ष का पद

    यह भी पढ़ें- झारखंड कांग्रेस ने अनुशासनहीनता पर 7 नेताओं को 3 साल के लिए किया निलंबित, निकाय चुनाव की हार पर एक्शन