Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन के खिलाफ मजबूत दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका ED, कांग्रेस नेता बंधु तिर्की का दावा; SC से आज मिल सकती है राहत

    Updated: Fri, 02 Feb 2024 03:00 AM (IST)

    Hemant Soren झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने दावा किया है कि गुरुवार को पीएमएलए वि ...और पढ़ें

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन के खिलाफ मजबूत दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका ED
    Hemant Soren: हेमंत सोरेन के खिलाफ मजबूत दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका ED

    HighLights

    1. अदालत में न तो साक्ष्य और न ही मजबूत दस्तावेज प्रस्तुत कर सका ईडी: बंधु तिर्की
    2. शुक्रवार को ना केवल रांची बल्कि सर्वोच्च न्यायालय से भी राहत मिलने की पूरी संभावना है

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने दावा किया है कि गुरुवार को पीएमएलए विशेष न्यायालय में प्रवर्तन निदेशालय न तो साक्ष्य और न ही मजबूत दस्तावेज या सबूत प्रस्तुत कर सका है।

    संवैधानिक प्रावधानों की उड़ाई गई है धज्जियां

    उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से एक प्रदेश के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिये सभी संवैधानिक प्रावधानों की धज्जियां उड़ाई गई हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है। तिर्की ने भरोसा जताया कि शुक्रवार को ना केवल रांची बल्कि सर्वोच्च न्यायालय से भी राहत मिलने की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि वे सक्षम न्यायालय का पूरा सम्मान करते हैं।

    सीएम हेमंत सोरेन को फंसाया गया है

    प्रवर्तन निदेशालय के मुख्य आरोप के अनुसार मुख्यमंत्री ने बरियातू के बरगाई में 8.5 डिस्मिल ज़मीन अपने नाम कराया था। इसके अलावा दिल्ली स्थित सरकारी आवास से करीब छत्तीस लाख रुपये एवं कुछ दस्तावेजों को भी मुख्यमंत्री के खिलाफ बताया जा रहा है। उन्होंने कहा की पूरे प्रकरण में कानूनी विशेषज्ञों का तर्क है कि ईडी के द्वारा साजिश के तहत हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फंसाया गया है।

    हेमंत सोरेन के पक्ष में निर्णय आएगा

    लेकिन जिस प्रकार से गुरुवार को अदालती बहस के दौरान ईडी अपने सबूत और साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी उससे यह स्पष्ट है कि वह किसी के इशारे पर केवल प्रतिरोध की भावना और आदेश पर काम कर रही है। हमें पूर्ण विश्वास है कि शुक्रवार को सक्षम अदालत से हेमंत सोरेन के पक्ष में निर्णय आयेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Hemant Soren: 'हेमंत सोरेन ने ठुकराया भाजपा का ऑफर...', सियासी हलचल के बीच झामुमो सांसद का बड़ा बयान

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Politics: आज रांची से हैदराबाद नहीं जाएंगे सोरेन के विधायक, इस वजह से नहीं मिली परमिशन