विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, सभी नेताओं को दे दिया बड़ा आदेश

Published: Sun, 25 Aug 2024 04:49 PM (IST)

रांची में रविवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने पार्टी के विधायकों वरिष्ठ नेताओं जिला अध्यक्ष अग्रणी संगठन ...और पढ़ें

रांची में झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर और पार्टी के कई नेता मीटिंग में मौजूद
रांची में झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर और पार्टी के कई नेता मीटिंग में मौजूद

HighLights

  1. रविवार को रांची में हुई झारखंड कांग्रेस की मीटिंग
  2. पार्टी की मीटिंग में पहुंचे गुलाम अहमद मीर और वरिष्ठ नेता

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता के चयन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर की इच्छा से ही यह परिवर्तन हुए हैं।

आगे भी सभी को मिलकर काम करना है। उन्होंने एक बार फिर सभी विधायकों को जीत के लिए डटकर परिश्रम करने का फरमान सुनाया और कहा कि कांग्रेस को सभी 17 सीटों पर जीत दर्ज करनी है। इसके लिए अभी से प्रयास शुरू कर दें।

कुछ ही दिनों में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मैदान में उतरने का निर्देश देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

जम्मू-कश्मीर में चुनाव की तैयारियों को लेकर वे रांची से जल्द ही निकल गए। इससे पहले उन्होंने पार्टी विधायकों, वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों, अग्रणी संगठनों के नेताओं के साथ बैठक की। सभी बैठकों में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक दल के नेता रामेश्वर उरांव भी मौजूद थे।

क्या बोले गुलाम अहमद मीर

गुलाम अहमद मीर ने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद ही यह बैठक होनी थी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नए प्रदेश अध्यक्ष की मांग पुराने अध्यक्ष ने ही की थी। बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के प्रति सभी ने अपना समर्थन जताया।

इसके बाद गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कांग्रेस चुनाव समिति ने अगर टिकट दिया तो वो जम्मू-कश्मीर की अपनी पुरानी सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता रामेश्वर उरांव ने कहा कि सभी विधायकों को क्षेत्र में बने रहने का निर्देश दिया गया है। गांव–गांव, टोला–टोला जाने को कहा गया है ताकि जनता ये ना कहे कि विधायक को देखा नहीं।

कांग्रेस ने गठबंधन के तहत 33 सीट पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है। कहा है कि राज्य सरकार की कई योजनाओं की चर्चा हर तरफ हो रही है। कांग्रेस पार्टी ने इसका प्रचार प्रसार अधिक से अधिक करने का निर्णय लिया है।

सीएम से मिले कांग्रेसी राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरीय नेताओं ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, इरफान अंसारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक कल्पना सोरेन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रणव झा सहित कई अन्य इस दौरान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों व राज्य में चल रहे विकासात्मक योजनाओं के कार्यान्वयन के साथ वर्तमान राजनीतिक हालात पर विस्तृत चर्चा हुई।

दीपिका समेत पूर्णिमा और अंबा नहीं हुईं बैठक में शामिल

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में तीन महिला विधायकों के नहीं पहंचने से एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण नहीं आ पाईं थीं। पार्टी को इसकी जानकारी थी।

लेकिन झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद को लेकर कोई जानकारी नहीं थी।

धनबाद से आए कांग्रेस नेताओं ने झरिया की विधायक के संदर्भ में कहा कि जो विधायक अपने कार्यक्रमों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और यहां तक कि सोनिया-राहुल की तस्वीरें नहीं लगाती हैं, उनके बारे में पूछिए ही मत।

धनबाद जिले से संतोष सिंह समेत दर्जन भर नेता कार्यक्रम में मौजूद थे। अंबा प्रसाद को लेकर कोई स्पष्टता नहीं थी। वह कांग्रेस के कई कार्यक्रमों से हाल के दिनों में दूरी बनाकर चल रहीं हैं।

ये भी पढे़ं-

Jharkhand Politics: 'हेमंत सोरेन ने जो वादा किया था उसे निभाया नहीं', बाबूलाल मरांडी ने मंईयां सम्मान योजना पर उठाए सवाल

Maiya Samman Yojana: 'अब हर परिवार को सालाना 60 हजार रुपये देगी झारखंड सरकार', CM Hemant Soren का बड़ा एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।