Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रांची से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस के सभी विधायक-मंत्री, खरगे से नहीं हो पाई मीटिंग; सियासी हलचले तेज!

    Updated: Thu, 06 Feb 2025 07:36 PM (IST)

    झारखंड सरकार में सहयोगी दल के रूप में शामिल होने के बाद कांग्रेस के सभी मंत्री और विधायक केंद्रीय नेतृत्व से मिलने दिल्ली पहुंचे। उन्हें शुक्रवार को प ...और पढ़ें

    नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में विधायकों एवं मंत्रियों के साथ बैठक करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश।
    नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में विधायकों एवं मंत्रियों के साथ बैठक करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश।

    HighLights

    1. कांग्रेस के सभी विधायक दिल्ली पहुंचे, मगर नहीं हुई खरगे से मीटिंग
    2. सरकार बनने के बाद पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने पहुंचे हैं पार्टी के नेता
    3. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे चार मंत्रियों समेत सारे विधायक

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड सरकार में गठबंधन के तौर पर सहभागी बनने के बाद कांग्रेस के सभी मंत्री और विधायक अपने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करने के लिए नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। ये सभी नेता सरकार बनने के बाद पहली बार वहां पहुंचे हैं और भविष्य के लिए केंद्रीय नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त कर लौटेंगे।

    पहले उन्हें गुरुवार को ही मिलने का समय दिया गया था, लेकिन कुछ कारणों से अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात शुक्रवार को हो पाएगी। जानकारी मिलने के बाद सभी नेता नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में ही रुक गए। इन नेताओं की वापसी की योजना अब शनिवार को है।

    कांग्रेस नेताओं ने मांगा था समय

    कांग्रेस के नेताओं ने सरकार बनने के बाद ही आभार प्रकट करने के लिए समय की मांग की थी। केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें अब जाकर समय दिया है। नई दिल्ली पहुंचने वाले नेताओं में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अलावे विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप खास तौर पर शामिल हैं।

    इनके अलावा, सभी विधायक भी नई दिल्ली पहुंचे हैं। इन विधायकों के साथ कई सीनियर नेता भी नई दिल्ली में कैंप कर रहे हैं।

    मंत्रियों और विधायकों ने की मीटिंग

    मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी ने बताया मुलाकात के दौरान विभिन्न मुद्दों पर पक्ष रखने को लेकर मंत्रियों और विधायकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने गुरुवार को एक बैठक भी की है।

    खबरें और भी

    राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन के साथ बैठक में राज्य सरकार के कामकाज पर चर्चा के साथ-साथ मंत्रियों के प्रदर्शन की जानकारी और विधायकों का फीडबैक होगा अहम होगा।

    ये भी पढ़ें- Jharkhand News: क्या झारखंड भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं? दुमका के कार्यक्रम में नेताओं के बीच जमकर हुई तू-तू,मैं-मैं

    ये भी पढ़ें- Jharkhand News: दलीय आधार पर निकाय चुनाव कराने का हेमंत सरकार पर दवाब, BJP और कांग्रेस भी आई साथ