Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi: उत्कृष्ट विधायक चुने गए कांग्रेस MLA रामचंद्र सिंह, विधानसभा स्थापना दिवस पर राज्यपाल करेंगे सम्मानित

    By Neeraj AmbasthaEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 08:27 PM (IST)

    मनिका विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह 2023 के उत्कृष्ट विधायक चुने गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता ...और पढ़ें

    झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस के अवसर पर मिलेगा बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार। (फाइल फोटो)
    झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस के अवसर पर मिलेगा बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. स्पीकर की अध्यक्षता वाली समिति ने किया वर्ष 2023 के उत्कृष्ट विधायक का चयन
    2. झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस के अवसर पर मिलेगा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार।

    राज्य ब्यूरो, रांची। मनिका विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह वर्ष 2023 के उत्कृष्ट विधायक चुने गए हैं। इन्हें वर्ष 2023 का भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार दिया जाएगा।

    विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके कांके रोड स्थित आवास पर हुई उत्कृष्ट विधायक चयन समिति की बैठक में इनका चयन हुआ।

    समिति की बैठक में ये सदस्य हुए शामिल

    उत्कृष्ट विधायक चयन समिति की बैठक में सदस्य के रूप में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, विधायक स्टीफन मरांडी, झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव जावेद हैदर तथा प्रेस दीर्घा समिति के आनंद मोहन सम्मिलित हुए।

    उत्कृष्ट पदाधिकारी एवं कर्मचारियों का भी हुआ चयन

    इस बैठक में झारखंड विधानसभा के उत्कृष्ट पदाधिकारी एवं कर्मचारी के रूप में छह पदाधिकारियों, कर्मचारियों का भी चयन किया गया।

    इनमें संयुक्त सचिव मिथलेश कुमार मिश्र, अवर सचिव विष्णु पासवान, प्रशाखा पदाधिकारी निलेश कुमार सिंह तथा नियाज अहमद, वरीय सचिवालय सहायक तापस कुमार यादव एवं अनुसेवक माइकल लकड़ा सम्मिलित हैं।

    विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल देंगे पुरस्कार

    राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन 22 नवंबर को मनाए जानेवाले झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में रामंचद्र सिंह को उक्त पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उत्कृष्ट पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

    प्रशस्ति पत्र, शॉल तथा मोमेंटो देकर किया जाएगा सम्मानित

    राज्यपाल द्वारा सभी को प्रशस्ति पत्र, शॉल तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट विधायक को 51 हजार रुपये तथा प्रत्येक चयनित पदाधिकारी एवं कर्मी को 21 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें: कोर्ट से नोटिस आया है? केस लड़ने के पैसे नहीं है? घबराएं नहीं! अब झालसा देगा वकील, उठाएगा मुकदमा लड़ने का पूरा खर्च

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: प्रधानमंत्री मोदी की गाड़ी के सामने आने वाली महिला गिरफ्तार, बाबूलाल मरांडी ने की जांच की मांग

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Weather: छठ पूजा पर देखने को मिलेगी ठिठुरन, भूलकर भी न करें ये गलती; 20 नवंबर तक ऐसा रहेगा राज्य का मौसम

    खबरें और भी