Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: 'तनाव पैदा करने की कोशिश में...', झारखंड Congress अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने BJP पर बोला हमला

    Updated: Sat, 03 Aug 2024 12:57 PM (IST)

    एक मुलाकात अपनों के साथ कार्यक्रम के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर तीन जिलों की यात्रा पर हैं। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा ...और पढ़ें

    झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर का भाजपा पर प्रहार (फाइल फोटो)
    झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर का भाजपा पर प्रहार (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. तीन जिलों की यात्रा पर हैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
    2. एक मुलाकात अपनों के साथ कार्यक्रम में बोले राजेश ठाकुर

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि विपक्षी खासकर भाजपाई चुनाव के पहले झारखंड के वातावरण में आग फैलाने के लिए बेचैन हैं।

    भाजपा की केंद्रीय टीम ने खासकर उन मुख्यमंत्रियों को झारखंड भेजा है, जो समाज में आग लगाने में माहिर हैं। आपसी एकता और मजबूती से ही भाजपा द्वारा सूबे में फैलाए जा रहे नकारात्मक अभियान का मुकाबला किया जा सकता है।

    प्रखंड अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

    उन्होंने कहा कि भाजपा तनाव फैलाने की तैयारी में है लेकिन हमें सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहना है। इस दौरान एक मुलाकात अपनों के साथ अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में लातेहार, पलामू, गढ़वा जिले के प्रखंड अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों के साथ मुलाकात कर संगठन के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की।

    इस अभियान के दौरान में उनके साथ प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा, झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान आदि नेता भी हैं।

    इन नेताओं से भी की मुलाकात

    ठाकुर ने लातेहार जिले के लातेहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंभू यादव, सतबरवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद यादव, लहलहे में मेदिनीनगर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र तिवारी, मेदिनीनगर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश चौरसिया, गढ़वा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र चौबे और वरीय नेता रामकरेश चौबे के अलावा बिहार कला में रमना प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मंसूर अंसारी एवं अन्य नेताओं से मुलाकात की।

    इसी क्रम में गढ़वा में पूर्व विधायक हीराराम तूफानी के श्राद्धकर्म मे शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने हमें भरपूर समर्थन दिया और हम पर भरोसा जताया है।

    खबरें और भी

    भाजपा पर लगाए कई आरोप

    भाजपा अभी भी हिंदू-मुस्लिम के अलावा आदिवासी- मुस्लिम और ईसाई- मुस्लिम के बीच तनाव पैदा कर विधानसभा चुनाव में जीत की संभावना तलाश रही है।

    इसके लिए भाजपा ने अपने केंद्रीय मंत्रियों मुख्यमंत्रियों को विशेष रूप से तैनात कर दिया है, जो लगातार झारखंड में आकर वैमनस्यता की राजनीति को धार देने में लगे हुए हैं।

    ये भी पढे़ं-

    Jharkhand: पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम को हाई कोर्ट से मिला झटका, JMM की सदस्यता रद्द करने याचिका पर हुई सुनवाई

    Hemant Soren: 'सरकारी जमीन पर बनाए कार्यालय, पैसा कहां से आया?', हेमंत सोरेन का भाजपा से तीखा सवाल