Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड कांग्रेस ने राजभवन तक निकाला मार्च, पार्टी का आरोप- राहुल गांधी की छवि खराब कर रही भाजपा

    By Pradeep singhEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 09:31 PM (GMT+05:30)

    झारखंड कांग्रेस ने राजभवन तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान पार्टी के कई नेता शामिल हुए। बता दें कि यह विरोध मार्च सुभाष चौक कचहरी चौक होते हुए राजभवन त ...और पढ़ें

    झारखंड कांग्रेस ने राजभवन तक निकाला मार्च, प्रदेश प्रभारी बोले- राहुल गांधी की छवि खराब कर रही भाजपा
    झारखंड कांग्रेस ने राजभवन तक निकाला मार्च, प्रदेश प्रभारी बोले- राहुल गांधी की छवि खराब कर रही भाजपा

    HighLights

    1. राहुल गांधी देश के सर्वमान्य नेता के रूप में उभरे- अविनाश पांडेय
    2. 2024 में देश की जनता भाजपा को देगी- अविनाश पांडेय

    राज्य ब्यूरो, रांची। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में राजभवन तक मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने की हरकत हो रही है। मार्च सुभाष चौक, कचहरी चौक होते हुए राजभवन तक गया।

    इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, मंत्री बादल पत्रलेख सहित कांग्रेस और कांग्रेस सेवादल के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने भाजपा पर लगाए आरोप

    मार्च को संबोधित करते झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को यह जवाब देना चाहिए कि भारतीय राजनीति को गिरावट की कौन सी मंजिल तक ले जाना चाहते हैं। भारत जोड़ो यात्रा की कामयाबी के बाद राहुल गांधी देश के सर्वमान्य नेता के रूप में उभरे हैं।

    उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा के नफरत के बाजार के बीच उन्होंने जो मोहब्बत की दुकान खोली है, उससे भाजपा बैचेन होकर इस तरह की निंदनीय और अक्षमनीय काम कर रही है। इसका जवाब 2024 में देश की जनता भाजपा को देगी।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कर्नाटक में बजरंगबली के गदे की मार इतनी तीव्र थी कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का दिमागी संतुलन बिगड़ गया। आज पूरी भाजपा हताश और निराश है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'AAP के संजय सिंह ही नहीं...', ED की कार्रवाई पर CM सोरेन का प्रहार, बोले- जांच एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा जिस दिन से सिख धर्म के विश्व प्रसिद्ध स्थान सच्चखंड श्रीहर मंदिर साहिब में सेवा किया, इससे भाजपा में बैचेनी और बढ़ गई है। राहुल गांधी से उनकी एसपीजी सुरक्षा तक वापस ले ली गई क्योंकि वे भाजपा के सबसे कट्टर आलोचक हैं, जो उनकी नफरत भरी विचारधारा के मूल पर हमला करते हैं।

    उन्होंने कहा कि यही कारण है कि भाजपा उनके चित्र को बदनाम करने का दिन-प्रतिदिन नये-नये हथकंडे अपनाती रहती है ताकि बेरोजगारी, महंगाई, देश की गिरती अर्थव्यवस्था से जनता का ध्यान भटका सकें।

    यह भी पढ़ें: बिहार के बाद जाति जनगणना को लेकर झारखंड में सुगबुगाहट तेज, हेमंत सोरेन बोले- यह हमारी पुरानी मांग