Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में 5 मई को लॉन्च होगा ई-कोर्ट मोबाइल ऐप का नया वर्जन 4.0, पीडीएफ डाउनलोड और भूवन मैप्स जैसे नए फीचर्स

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 10:30 AM (IST)

    न्यायिक सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए झारखंड में ई-कोर्ट सर्विस मोबाइल ऐप का नया संस्करण 4.0 आगामी पांच मई को लॉन्च किया जाएगा। इसमें एंड्रॉइड 14 सपोर ...और पढ़ें

    ई-कोर्ट ऐप 4.0 का नया संस्करण 5 मई को लॉन्च होगा।

    ई-कोर्ट ऐप 4.0 का नया संस्करण 5 मई को लॉन्च होगा।

    HighLights

    1. केस स्टेटस से सीधे आदेश-निर्णय की पीडीएफ डाउनलोड।

    2. एंड्रॉइड 14 सपोर्ट, बेहतर इंटरफ़ेस, आसान नेविगेशन।

    राज्य ब्यूरो, रांची। न्यायिक सेवाओं को और अधिक सुलभ और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ई-कोर्ट सर्विस मोबाइल प का नया संस्करण 4.0 आगामी पांच मई से लांच किया जाएगा।

    इस संबंध में झारखंड हाई कोर्ट के केंद्रीय परियोजना समन्वयक द्वारा राज्य के सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पत्र में बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी के निर्देशानुसार एप का यह नया संस्करण कई तकनीकी और उपयोगकर्ता सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया गया है।

    इसमें एंड्रायड 14 सपोर्ट, बेहतर परफार्मेंस, आसान नेविगेशन और नया यूजर फ्रेंडली इंटरफेस शामिल है, जिससे एक हाथ से भी आसानी से उपयोग संभव होगा। नए वर्जन में केस स्टेटस सेक्शन के माध्यम से सीधे आदेश और निर्णय की पीडीएफ डाउनलोड की सुविधा दी गई है।

    इसके अलावा माई केसेस सेक्शन में बेहतर रिस्पांस, केस कंवर्जन ट्रैकिंग फीचर, ईपे, एनजेडीजी और ईफाइलिंग जैसी सेवाओं को एकीकृत क्विक लिंक में जोड़ा गया है। कोर्ट परिसरों का लोकेशन जानने के लिए भूवन मैप्स का भी इंटीग्रेशन किया गया है।

    हाई कोर्ट ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस संबंध में आम लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए नोटिस को वेबसाइट, ई-सेवा केंद्रों और कोर्ट परिसरों में प्रदर्शित किया जाए। साथ ही, उपयोगकर्ताओं को अपने पुराने डेटा का बैकअप लेने की सलाह दी गई है।

    खबरें और भी

    ई-कोर्ट मोबाइल एप संस्करण 4.0 की मुख्य विशेषताएं

    • उन्नत तकनीक: यह ऐप अब पुराने कोर्डोवा हाइब्रिड फ्रेमवर्क से रिएक्ट नेटिव (React Native v0.77.0) पर शिफ्ट हो गया है, जिससे इसकी गति और कार्यक्षमता (Performance) काफी बेहतर हो गई है।
    • Android 14 सपोर्ट: यह नया संस्करण Android 14 (API स्तर 34) का समर्थन करता है।
    • बेहतर डेटा हैंडलिंग: उच्च डेटा वॉल्यूम को संभालने में यह पहले से अधिक सक्षम है।
    • उपयोगकर्ता मैनुअल और प्रशिक्षण: संस्करण 4.0 के लिए उपयोगकर्ता मैनुअल और प्रशिक्षण वीडियो जारी कर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Census 2027: मोबाइल से खुद भरें अपना विवरण, 1 से 15 मई तक खुला रहेगा डिजिटल पोर्टल; न OTP लगेगा न कोई दस्तावेज

    यह भी पढ़ें- रांची में थे साहिबगंज-पलामू के कमांडेंट, मुख्यालय छोड़ने वाले 5 अफसरों पर कार्रवाई; DGP करा रहीं लोकेशन ट्रैक