Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Election 2024: झारखंड में भाजपा सरकार का खाका खींच गए अमित शाह, चंपई सोरेन पर खेला दांव

    By Ch Rao Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Tue, 12 Nov 2024 02:35 PM (GMT+05:30)

    Amit Shah Jharkhand Visit झारखंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फिर से दांव चल दिया है। इस बार उन्होंने ऐसे कई बयान दिए हैं जो कि विपक्षी खेमे को ...और पढ़ें

    झारखंड में अमित शाह ने चला दांव (जागरण)
    झारखंड में अमित शाह ने चला दांव (जागरण)

    HighLights

    1. अमित शाह बोले- झामुमो ने चंपई सोरेन का अपमान किया है, लेकिन हम उनका सम्मान करेंगे
    2. अमित शाह बोले- स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिले इसकी व्यवस्था होगी सृजित

    वेंकटेश्वर राव, जमशेदपुर। सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के आदित्यपुर फुटबाल मैदान में आयोजित जनसभा में देश के गृह मंत्री अमित शाह झारखंड सरकार का खाका खींच गए। उन्होंने कहा कि झामुमो ने चंपई सोरेन का अपमान किया है, लेकिन हम भाजपा की सरकार बनते ही उनका सम्मान करेंगे। उन्होंने अपने भाषण में आदित्यपुर की सभा को बड़ी सभा बताया। बड़ी सभा का उच्चारण चार पांच बार किया। भाजपा सरकार बनने के बाद क्या-क्या करने वाले हैं इसका स्वरूप भी बताया।

    अमित शाह ने कहा कि स्थानीय स्तर पर लोगाें को रोजगार मिले इसकी व्यवस्था भाजपा की सरकार बनते ही सृजित की जायेगी। भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा किया जायेगा। युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए स्किल ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की बात भी वे कह गए। पहली कैबिनेट में कई वादों को पूरा करने की बात भी उन्होंने कह डाली। इसमें गोगो दीदी योजना व 500 रुपया में गैस सिलेंडर जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। 

    आदिवासियों को हिंदुओं से जोड़ने की कोशिश

    गृह मंत्री अमित शाह ने आदिवासियों का साधते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के लिए सिदो कान्हु रिसर्च सेंटर की स्थापना होगी। आदिवासियों की सुरक्षा की गारंटी हमारी है। इसके अलावा 15 नवंबर से प्रारंभ होने वाले जनजातीय गौरव दिवस को साल भर मनाने की बात कही, साथ ही इस दौरान आदिवासी जनकल्याणकारी योजनाओं की बात भी कह डाली। इधर हिंदु वोटरों पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासी व पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों का आरक्षण नहीं देने दिया जायेगा। 

    आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के मतदाताओं पर फोकस आदित्यपुर में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में यह पहली चुनावी सभा थी, जिसमें बड़े नेता के रूप में गृह मंत्री अमित शाह ने शिरकत की। यह सभा आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए भाजपा की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित था। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में 2 लाख से अधिक मतदाता है। इस पर सभी पार्टियों की नजरें है।

    खबरें और भी

    इसमें इसमें शहरी क्षेत्र के मतदाताओं की संख्या 1 लाख, बस्ती क्षेत्र में 30 हजार और मुस्लिम 20 हजार मतदाता, अन्य मतदाता लगभग 50 हजार है। भाजपा खासकर शहरी मतदाताओं को एकजुट करने का प्रयास इस सभा के माध्यम से कर रही थी। इसमें कितना वह कामयाब हुई यह तो चुनाव के दिन पता चल जायेगा।  

    चंपई  ने भरी हुंकार

    आदित्यपुर फुटबाल मैदान की आमसभा में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने हुंकार भरी। सभी को जयश्री राम का जयकारा लगाते हुए उन्होंने कहा कि 13 नवंबर के मैं संथाल जा रहा हूं। उलगुलान करने। भाजपा को जिताने के लिए यह कार्य करूंगा ताकि वहां के आदिवासी सुरक्षित रह सके।

    Jharkhand Election 2024: झारखंड में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा BJP का दामन

    Jharkhand Election 2024: पिछले चुनाव के 11 विजेता सिंबल बदलकर लड़ रहे चुनाव, 2 कैंडिडेट ने पार्टी-सीट दोनों बदली