यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Election Result 2024: झारखंड में BJP को मिला एक और दर्द, पीएम मोदी को सोचने पर कर देगा मजबूर
Jharkhand Election 2024 यूपी-बिहार के बाद झारखंड में भी BJP को कई मामलों में नुकसान उठाना पड़ा है। सबसे बड़ा नुकसान इस बार वोट बैंक का हुआ है। यह पीए ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड में भाजपा को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है।
- इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का कुल वोट शेयर घटा है।
राज्य ब्यूरो, रांची। यूपी-बिहार के बाद झारखंड में भी BJP को कई मामलों में नुकसान पहुंचा है। सबसे बड़ा नुकसान वोट बैंक का हुआ है। यह पीएम मोदी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
भाजपा का वोट शेयर घटा
इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का कुल वोट शेयर घटा है। इस बार सभी 14 संसदीय सीटों में पड़े मतों में इसकी हिस्सेदारी 44.60 प्रतिशत ही रही, जबकि वर्ष 2019 के चुनाव में इस पार्टी को 51.6 प्रतिशत वोट मिले थे।
झामुमो और कांग्रेस के वोट शेयर बढ़े
दूसरी तरफ, झामुमो और कांग्रेस के वोट शेयर बढ़े हैं। इस बार दोनों का वोट शेयर क्रमश: 14.60 तथा 19.19 प्रतिशत रहा है। पिछले चुनाव में दोनों का वोट शेयर क्रमश: 11.7 तथा 15.8 प्रतिशत ही रहा था। आजसू का भी वोट शेयर घटा है।
दलों का वोट शेयर (सभी 14 सीटों में)