Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Lok Sabha Election: झारखंड से इस बार भी दो ही महिला पहुंचेंगी लोकसभा, इन सीटों पर दर्ज की जीत

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 10:03 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव में झारखंड के कुल 244 उम्मीदवारों में 31 महिला प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया था। इनमें से दो प्रत्याशियों अन्नपूर्णा देवी (कोडरमा) तथ ...और पढ़ें

    झारखंड में 31 महिला प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया था।
    झारखंड में 31 महिला प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया था।

    HighLights

    1. नहीं बढ़ी आधी आबादी की भागीदारी, गीता कोड़ा व सीता सोरेन से थी उम्मीद
    2. पहली बार लोकसभा पहुंचेंगी पूर्व मंत्री जोबा मांझी

    राज्य ब्यूरो, रांची। इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रदेश के कुल 244 उम्मीदवारों में 31 महिला प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया था। इनमें से दो प्रत्याशियों अन्नपूर्णा देवी (कोडरमा) तथा जोबा मांझी (सिंहभूमि) को ही जीत हासिल हुई है। अन्य 29 महिला उम्मीदवारों की हार हुई है। हालांकि इनमें तीन दूसरे स्थान पर रही हैं। जोबा पहली बार लोकसभा पहुंची हैं।

    मुख्य मुकाबले में थी 6 महिला उम्मीदवार

    इस बार उम्मीद थी कि लोकसभा में झारखंड में आधी आबादी की भागीदारी बढ़ेगी। इसका बड़ा कारण यह था कि गीता कोड़ा तथा सीता सोरेन सहित आधा दर्जन महिला प्रत्याशी मुख्य मुकाबला में थीं। सीता सोरेन ने अपने प्रतिद्वंदी नलिन सोरेन को कड़ी टक्कर भी दी। अंतत: उनकी हार हो गई।

    पलामू में ममता भुइयां भी दूसरे स्थान पर रहीं। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की तीन, कांग्रेस की दो तथा झामुमो और राजद की एक-एक प्रत्याशी ने चुनाव लड़ा था। पहली बार एक ट्रांसजेंडर सुनैना किन्नर भी धनबाद से चुनाव लड़ा था। इनकी भी हार हुई।

    प्रदेश से 240 उम्मीदवार थे चुनावी मैदान में

    2014 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 संसदीय सीटों पर कुल 240 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे। उनमें 222 पुरुष और 18 महिलाएं थीं। वर्ष 2019 में यह संख्या 229 थी, जिसमें 204 पुरुष और 25 महिलाएं थीं। इनमें अन्नपूर्णा देवी तथा गीता कोड़ा को जीत मिली थी।

    खबरें और भी

    इससे पहले वर्ष 2009 और 2014 में एक भी महिला प्रत्याशी को जीत नहीं मिली थी। वर्ष 2004 में झारखंड से एक महिला चुनकर लोकसभा पहुंची थी। इसके बाद वर्ष 2007 में जमशेदपुर में हुए उपचुनाव में सुमन महतो चुनकर लोकसभा पहुंची थीं।

    किस वर्ष कितनी महिला उम्मीदवार लड़ीं चुनाव

    वर्ष महिला उम्मीदवार चुनाव जीतीं
    2004 13 01
    2009 14 00
    2014 18 00
    2019 25 02
    2024 31 02

    यह भी पढे़ं: Jharkhand Election Result 2024: I.N.D.I.A की बढ़ी सीटों ने चंपई सोरेन का बढ़ाया कद, झारखंड की जनता के लिए कह दी बड़ी बात

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: शहरों में मोदी का नाम, गांवों में हेमंत फैक्टर ने किया भाजपा का काम तमाम