Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Election Result 2024: चंपई सोरेन ने तोड़ा नलिन का रिकॉर्ड, दर्ज की लगातार सातवीं जीत

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 08:18 AM (IST)

    झामुमो के दिग्गज नेता नलिन सोरेन के लगातार सात चुनाव जीतने का रिकॉर्ड चंपई सोरेन ने तोड़ दिया है। चंपई सरायकेला विधानसभा सीट से लगातार सातवीं बार विधा ...और पढ़ें

    चंपई सोरेन ने तोड़ा नलिन का रिकॉर्ड
    चंपई सोरेन ने तोड़ा नलिन का रिकॉर्ड

    HighLights

    1. चंपई सोरेन ने लगातार सातवीं बार जीता चुनाव
    2. झामुमो के दिग्गज नेता नलिन सोरेन का तोड़ा रिकॉर्ड

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Election Result 2024: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भले ही कोल्हान में भाजपा को कोई बढ़त नहीं दिला सके, लेकिन उन्होंने सरायकेला विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर लगातार सर्वाधिक सात बार विधानसभा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। चंपई सोरेन ने नलिन का रिकॉर्ड तोड़ा। चंपई से पहले सीपी सिंह ने भी इस रिकॉर्ड को तोड़ा था, लेकिन वे सबसे पहले उपचुनाव में जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

    20 हजार से ज्यादा वोटों से जीते

    चंपई सोरेन ने 20447 वोट से झामुमो प्रत्याशी गणेश महली को हराया। चंपई को कुल 119379 वोट मिले। वही गणेश महली 98932 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रेम मार्डी को 40056 वोट मिले हैं। सरायकेला सीट से वो तीसरे नंबर पर रहे।

    नलिन सोरेन के रिकॉर्ड को तोड़ा

    साल 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो के दिग्गज नेता नलिन सोरेन ने शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से लगातार सात जीत दर्ज कर सर्वाधिक छह बार चुनाव जीतने का अपना ही रिकार्ड तोड़ा था। वहीं इस बार के चुनाव में नलिन ने अपने बेटे आलोक कुमार सोरेन को झामुमो से टिकट दिलाकर अपनी परंपरागत शिकारीपाड़ा सीट पर कब्जा बरकरार रखा। लोकसभा सदस्य चुने जाने के कारण नलिन ने स्वयं चुनाव नहीं लड़ा।

    नलिन सोरेन संयुक्त बिहार में वर्ष 1990 से ही लगातार जीत रहे थे। वहीं, चंपई सोरेन साल 1995 से लगातार जीत रहे हैं। सीपी सिंह को 1995 के बाद हुए उपचुनाव में जीत मिली थी, जिसके बाद वे लगातार विधानसभा पहुंच रहे हैं।

    खबरें और भी

    प्रदीप यादव लगातार छठी बार जीते

    वहीं, पोड़ेयाहाट विधानसभा सीट से से जीत दर्ज कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव ने लगातार जीत का छक्का लगाया। भाजपा के नीलकंठ सिंह मुंडा यह कारनामा नहीं कर सके। वर्ष 2009 से लगातार चुनाव जीत रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा मंत्री दीपक बिरूवा ने लगातार जीत का चौका लगाया। सीता सोरेन यह कारनामा नहीं कर सकीं। भाजपा के टिकट पर जामताड़ा से चुनाव लड़नेवाली सीता इससे पहले लगातार तीन बार झामुमो के टिकट पर जामा से चुनाव जीत चुकी थीं।

    इन नेताओं ने लगाई लगातार जीत की हैट्रिक

    • सरयू राय (जमशेदपुर पश्चिमी)
    • रबींद्रनाथ महतो (नाला)
    • राज सिन्हा (धनबाद)
    • नीरा यादव (कोडरमा)
    • नवीन जायसवाल (हटिया)
    • चमरा लिंडा (विशुनपुर)
    • विकास कुमार मुंडा (तमाड़)
    • दशरथ गगराई (खरसावां)
    • स्टीफन मरांडी (महेशपुर)
    • इरफान अंसारी (जामताड़ा)

    ये भी पढ़ें

    Saraikela Vidhan Sabha Result 2024: चंपई सोरेन ने गणेश महली को दी पटकनी, सरायकेला सीट पर दर्ज की बड़ी जीत 

    Jharkhand Election Result 2024: झारखंड में हार के बाद भी BJP की गिरिडीह में बल्ले-बल्ले, कौन सी रणनीति आई काम?