विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Chunav Result 2024: अंतिम लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है कांग्रेस, ली जाएगी पल-पल की रिपोर्ट

Updated: Thu, 21 Nov 2024 07:54 PM (IST)

झारखंड चुनाव परिणाम 2024 के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। उम्मीदवारों और मतगणना एजेंटों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। काउंटिंग हा ...और पढ़ें

अंतिम लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है कांग्रेस, ली जाएगी पल-पल की रिपोर्ट
अंतिम लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है कांग्रेस, ली जाएगी पल-पल की रिपोर्ट

HighLights

  1. मतदान के बाद मतगणना को अंतिम लड़ाई मानकर कांग्रेस के कार्यकर्ता काउंटिंग हॉल पहुंचेंगे
  2. पार्टी के नेता पल-पल की रिपोर्ट लेते रहेंगे, ताकि किसी भी समस्या का निदान समय पर हो सके
  3. राजद और वामपंथी पार्टियों की बढ़ती सीटों की रिपोर्ट के हवाले से सरकार बनाने का दावा

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Election Result 2024 चुनावी मैदान में तमाम तिकड़मों के बाद अब अंतिम और असली लड़ाई मतगणना हाल में होनी है। इसके लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। उम्मीदवारों एवं मतगणना एजेंटों को सतर्क रहने का निर्देश दे दिया गया है। काउंटिंग हाल में ईवीएम के आने से लेकर गणना तक पूरी नजर रखने को कहा गया है। उम्मीदवारों को हर छोटी बड़ी जानकारी देने के साथ-साथ निर्वाचन आयोग तक शिकायत पहुंचाने के लिए भी निर्देश दिया गया है।

चुनाव के नतीजों के पूर्व कांग्रेस की अंदरूनी रिपोर्ट महागठबंधन की सरकार बनने का दावा कर रही है। यही कारण है कि पार्टी ने अपने उम्मीदवारों और प्रमुख नेताओं को पूरी तरह से सतर्क रहने को कहा है। दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा की रिपोर्ट भी सरकार में वापस आने की है।

राजद की रिपोर्ट क्या कहती है?

राजद को वर्षों बाद सीटों का फायदा होता दिख रहा है तो वामपंथी भी इस चुनाव में अधिक सीट पाने में सफल हो रहे हैं। राजद की रिपोर्ट कम से कम तीन सीटों पर जीत दर्ज करने की है। ऐसे में महागठबंधन के रणनीतिकारों को स्पष्ट तौर पर जीत का रास्ता दिख रहा है। झामुमो जहां बड़े अंतर से जीत दर्ज करने का दावा कर रहा है वहीं कांग्रेस के सीनियर भी जीत को लेकर आश्वस्त हैं।

अहम सवाल, कैंची ने किसका किया नुकसान?

विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर कहा जा रहा है कि जेएलकेएम के उम्मीदवारों ने पूरे राज्य में बेहतर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के कई नेता इस बात को स्वीकार भी करते हैं लेकिन दावा करते हैं कि जकेएलएम (कैंची छाप) ने अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग पार्टियों को नुकसान पहुंचाया है लेकिन, अधिसंख्य मामलों में भाजपा का अधिक नुकसान पहुंचा है।

लोगों ने काम के आधार पर हेमंत सरकार के पक्ष में दिया वोट: कल्पना सोरेन

हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय सीट से जेएमएम की प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने कहा कि राज्य के लोगों ने काम के आधार पर हेमंत सोरेन और महागठबंधन को चुना है। पहले और दूसरे दोनों ही चरणों के चुनाव में यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य की जनता एक बार फिर झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। हमें हर वर्ग के लोगों का वोट मिला है। आधी आबादी ने खासकर हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार और गठबंधन को मजबूती दी है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election Result 2024: कौन तोड़ेगा नलिन सोरेन का रिकॉर्ड, कौन लगाएगा हैट्रिक और चौका-छक्का?

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election Result: चुनाव परिणाम तय करेंगे JMM-कांग्रेस गठबंधन का भविष्य, NDA के घटक दल भी सक्रिय